फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: यूपी एटीएस ने नक्सली गतिविधियों में शामिल पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, 2019 में दर्ज हुआ था केस

Tue, 05 Mar 2024 05:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

 कृपाशंकर सिंह मूलतः कुशीनगर का रहने वाला है जबकि उसकी पत्नी रायपुर छत्तीसगढ़ की रहने वाली है।
विज्ञापन
कृपाशंकर और बिन्दा सोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस ने प्रयागराज से नक्सली गतिविधियों में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, दोनों रिश्ते में पति-पत्नी हैं। दरअसल थाना एटीएस लखनऊ में साल  2019 में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें सभी आरोपियों पर देशभर में हो रही नक्सली वारदातों में शामिल होने का आरोप था। जांच के दौरान दो अभियुक्तों मनीष श्रीवास्तव और अमिता श्रीवास्तव को उसी समय गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। इसके बाद साल 2023 में दो और आरोपियों बृजेश कुशवाहा और प्रभा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन

 

यूपी एटीएस ने नक्सली घटनाओं में शामिल और किसानों, मजदूरों को बहलाकर नक्सल संगठन के लिए काम करने के लिए तैयार करने के आरोप में बिंदा सोना और कृपाशंकर सिंह को गिरफ्तार किया है। कृपाशंकर सिंह मूलतः कुशीनगर का रहने वाला है जबकि उसकी पत्नी रायपुर छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें