फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनावः मां कृष्णा के लिए अनुप्रिया पटेल ने छोड़ी प्रतापगढ़ सदर सीट

Wed, 09 Feb 2022 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भाजपा के साथ समझौते में प्रतापगढ़ जिले की दो विधानसभा सीटें अपना दल एस को मिली थीं। प्रतापगढ़ सदर और विश्वनाथगंज सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल एस ने अपने प्रत्याशी उतारे थे।
विज्ञापन
कृष्णा पटेल, अनुप्रिया पटेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा-अपनादल कमेरावादी गठबंधन से मां कृष्णा पटेल को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट छोड़ दी। सोमवार रात कृष्णा पटेल को सपा की तरफ से प्रत्याशी घोषित करने के बाद अनुप्रिया ने सदर सीट पर अपना दावा छोड़ दिया। ऐसे में आननफानन में नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को भाजपा को इस सीट पर अपना प्रत्याशी उतारना पड़ा।

विज्ञापन




भाजपा के साथ समझौते में प्रतापगढ़ जिले की दो विधानसभा सीटें अपना दल एस को मिली थीं। प्रतापगढ़ सदर और विश्वनाथगंज सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल एस ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। दोनों सीटों से उनके विधायक थे। इस बार विधानसभा चुनाव में भी ये दोनों सीटें समझौते में अपना दल एस के खाते में जानी तय थीं।

सदर सीट से नहीं तय हो सका था नाम
विश्वनाथगंज से अद एस ने पूर्व जिलाध्यक्ष जीतलाल पटेल को प्रत्याशी बनाया है। सदर सीट के लिए अभी नाम तय नहीं हो सका था। उधर, सपा ने गठबंधन के बाद यह सीट अपना दल कमेरावादी को दी दी थी। नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री और अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल ने यहां से पर्चा खरीदा था। तब से यह कयास लगाए जा रहे थे कि पल्लवी यहां से चुनाव लड़ सकती हैं।



इस बीच सपा ने उन्हें कौशाम्बी जिले की सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्रत्याशी बना दिया। हालांकि कई बार पल्लवी के वहां चुनाव न लड़ने और टिकट लौटाने की भी बातें सामने आती रहीं। इधर, प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट से अपना दल एस के विधायक राजकुमार पाल समेत भाजपा के कई बड़े नेता भी टिकट के लिए लाइन में लगे थे।
विज्ञापन

भाजपा को घोषित करना पड़ा प्रत्याशी


प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण पार्टी नाम नहीं तय कर पा रही थी। अपना दल कमेरावादी की तरफ से भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं हो रहा था। सोमवार रात सपा ने इस सीट से अपना दल कमेेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल को यहां से प्रत्याशी घोषित कर दिया।



मां के सामने आने के बाद अनुपिया ने इस सीट पर अपना दावा छोड़ दिया। उन्होंने प्रतापगढ़ सदर सीट भाजपा को लौटा दी। मंगलवार को आखिरी समय में भाजपा को यहां से प्रत्याशी घोषित करना पड़ा। अनुप्रिया के पति और एमएलसी आशीष पटेल मंगलवार को खुद प्रतापगढ़ आए और कार्यकर्ताओं को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां के सम्मान में अपना दल एस ने प्रतापगढ़ सदर सीट पर अपना दावा छोड़ दिया।



प्रतापगढ़ सदर सीट पर कृष्णा पटेल को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनके सम्मान में अनुप्रिया पटेल ने प्रतापगढ़ सदर सीट पर अपना दावा छोड़ दिया। यह सीट भाजपा को लौटा दी गई। उनके प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मां के खिलाफ बेटी के प्रचार करने और परिवार के आमने-सामने होने की स्थिति बनती। मां के सम्मान में अनुप्रिया पटेल ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है। -बृजेश पटेल, जिलाध्यक्ष, अपना दल एस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें