सांसद के रूप में है आखिरी कार्यकाल
बाद में सुभाष पांडेय के घर भी गईं। सांसद रीता ने बताया कि वह अब पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगी। इस संबंध में शनिवार को उनके आवास पर उनके संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभा के सभी विस्तारकों और प्रभारियों की बैठक होगी।
इस बीच रीता के पुत्र मयंक जोशी के सपा में शामिल होने की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर सांसद ने कहा कि किसी ने शरारतन ऐसा किया है। ऐसा कुछ भी नहीं है। रीता ने कहा कि वह प्रयागराज की सांसद हैं। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह उनका आखिरी कार्यकाल है। सांसद के रूप में कार्यकाल वर्ष 2024 तक है।
पुत्र मयंक के लिए रीता ने की थी सांसद पद छोड़ने की पेशकश
पुत्र मयंक जोशी के लिए सांसद डा. रीता ने पिछले दिनों सांसदी छोड़ने की पेशकश की थी। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखने के साथ प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। हालांकि बाद में उनके पुत्र के लिए टिकट की मनाही हो गई।