कई अफसर हुए संक्रमित
चार मरीज डिस्चार्ज हुए। नए संक्रमित मिले मरीजों में मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर, एसआरएन के ईएनटी विभाग के दो जूनियर रेजीडेंट, एक रेजीडेंट डॉक्टर, काल्विन अस्पताल के एक डॉक्टर, बैंक ऑफ बड़ौदा सिविल लाइंस शाखा के प्रबंधक, डफरिन अस्पताल की मेडिकल अफसर, हाईकोर्ट के रेवेन्यू ऑफीसर और सेक्शन आफिसर शामिल रहे।
तीसरी लहर में कोरोना से हुईं मौतें
8 जनवरी एक मौत
9 जनवरी एक मौत
16 जनवरी एक मौत
19 जनवरी एक मौत
22 जनवरी एक मौत
28 जनवरी एक मौत
टीकाकरण में लगातार सातवें दिन भी अव्वल रहा प्रयागराज
कोरोना टीकाकरण में पिछले सात दिनों से प्रयागराज सूबे में अव्वल रहा। शुक्रवार को प्रयागराज में रिकार्ड 66,857 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसके साथ ही जिले में टीके की डोज लगवाने वालों की संख्या 73 लाख से ऊपर पहुंच गई। साथ ही 15 से 17 साल 6,565 किशोरों ने टीके की पहली डोज ली। प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 2688 रही। इसमें 752 हेल्थ वर्कर, 1421 फ्रंट लाइन वर्कर और 515 लोग 60 साल से अधिक उम्र के शामिल रहे।