Prayagraj News : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मिलने पहुंचे शहर उत्तरी के भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी।
- फोटो : प्रयागराज
हर्षवर्धन को दी शुभकामनाएं
हालांकि बाद में हर्ष को पार्टी ने टिकट दिया। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर पूर्व राज्यपाल की नाराजगी की खबरें चलने लगीं। इसे लेकर पूर्व राज्यपाल ने रविवार को कहा कि बाजपेयी परिवार से उनके संबंध आज से नहीं, बल्कि राजेंद्र कुमारी बाजपेयी के जमाने से हैं। हर्ष के पिता अशोक बाजपेयी से भी अच्छे संबंध हैं।
पूर्व राज्यपाल ने कहा कि हर्ष के समर्थन में उनकी बहु कविता लगातार शहर उत्तरी में समर्थन भी कर रही हैं। कहा कि हर्ष भी आशीर्वाद लेने के लिए शनिवार उनके घर आए। कहा कि हर्ष को चुनाव में जीत मिले, यह शुभकामनाएं भी मैंने दी। कहा कि जिन लोगों ने उनके खिलाफ नकारात्मक खबरें चलाई उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
प. बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
टिकट न मिलने पर भी कई नेता जुटे हैं प्रत्याशी के प्रचार में
प्रयागराज की अन्य विधानसभा सीटों में जिन्हें टिकट नहीं मिला उन्हें मनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने अपनी कमर कस ली है। इसमें काफी हद तक सफलता मिलने की भी बात कही जा रही है। बेटे मयंक जोशी को टिकट न मिलने के बावजूद सांसद रीता बहुगुणा जोशी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान में जुट गई हैं।
रविवार को शहर पश्चिम के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के क्षेत्र में भ्रमण किया। शहर दक्षिण में भी वह नंद गोपाल गुप्ता नंदी के समर्थन में जनसंपर्क कर रही हैं। इसी तरह करछना से टिकट दावेदार रहे पूर्व विधायक दीपक पटेल और सुबोध सिंह भी पीयूष रंजन निषाद के साथ क्षेत्र मेें भ्रमण कर रहे हैं। इसी तरह वर्तमान विधायक विक्रमजीत मौर्य भी टिकट कटने के बावजूद फाफामऊ प्रत्याशी गुरु प्रसाद मौर्य के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं।