फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां को ओवैसी का पत्र : तीन पन्ने की चिट्ठी में कहा- मुसलमानों की हमदर्द नहीं है सपा, साथ आएं रहनुमाई करें और पहचान दिलाएं

Sun, 17 Apr 2022 07:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शीघ्र ही ओवैसी के करीबी सिपहसालार जेल में जाकर आजम खां से मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिए आजम खां से मिलने का समय भी मांगा गया है। ओवैसी के इस कदम से सपा की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
सपा विधायक आजम खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के करीबियों के द्वारा सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सपा निशाना साधने के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने आजम खां को अपने पालने में लाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। पार्टी ने आजम खां को एआईएमआईएम में शामिल होने का न्योता दिया है।

विज्ञापन


जेल में बंद आजम खान को चिट्ठी भेजी

शीघ्र ही ओवैसी के करीबी सिपहसालार जेल में जाकर आजम खां से मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिए आजम खां से मिलने का समय भी मांगा गया है। ओवैसी के इस कदम से सपा की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आजम खां के जाने के बाद सपा के तमाम बड़े मुस्लिम नेता भी ओवैसी की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सपा से नाराज बताए जा रहे आजम खान को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। पार्टी ने सीतापुर जेल में बंद आजम खान को चिट्ठी भेजी है। यह चिट्ठी पार्टी प्रवक्ता मोहम्मद फरहान की ओर से लिखी गई है। 

आजम खां, अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शीघ्र ही जेल जाकर आजम से मिल सकते हैं ओवैसी के सिपहसालार
तीन पन्ने की इस चिट्ठी में लिखा गया है कि समाजवादी पार्टी मुसलमानों की कतई हमदर्द नहीं है। वह मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक की तरह समझती है। पिछले तीन सालों में आजम खान और उनके परिवार के लिए अखिलेश यादव व उनके सिपहसालारों ने कोई ठोस आवाज नहीं उठाई। आजम खान से आग्रह किया गया है कि वह एआईएमआईएम में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं की रहनुमाई करें। 
 
विज्ञापन

साथ मिलकर आजम खां मुसलमानों को सियासी पहचान दिलाएं
असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर आजम खां मुसलमानों को सियासी पहचान दिलाएं। आजम खान से जेल में मुलाकात का समय भी मांगा गया। आजम की सहमति मिलने के बाद एआईएमआईएम के नेता जेल में मिलने जाएंगे। जेल में आजम खान को पार्टी में शामिल होने का औपचारिक न्योता दिया जा सकता है। बता दें कि आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सपा के टिकट पर हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें