फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Story Telling Workshop : पर्यटन विभाग की अनोखी पहल, नौका चलाने के साथ ही कहानी भी सुनाएगा केवट समुदाय

Sun, 18 Aug 2024 06:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्टोरी टेलर मस्तो गौरव श्रीवास्तव ने नाविकों को बड़े ही रोचक अंदाज में कहानियां सुनाईं। उन्होंने श्रृंगवेरपुर धाम से जुड़ी पौराणिक कहानियों का परिचय कराने के साथ-साथ, स्टोरी टेलिंग की तकनीकें भी सिखाईं।
विज्ञापन
नाविक प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और नाविक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से रविवार को श्रृंगवेरपुर में 25 नाविकों को प्रशिक्षित किया गया। पर्यटन विभाग की अनूठी पहल के तहत अब केवट समुदाय नाव चलाने के साथ-साथ कहानियां सुनाने की कला भी सीख रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य श्रृंगवेरपुर धाम, प्रयागराज के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देना है, जिससे पर्यटक अब इस पौराणिक नगरी की कहानियों को सीधे नाविकों से सुन सकेंगे। 

विज्ञापन


स्टोरी टेलर मस्तो गौरव श्रीवास्तव ने नाविकों को बड़े ही रोचक अंदाज में कहानियां सुनाईं। उन्होंने श्रृंगवेरपुर धाम से जुड़ी पौराणिक कहानियों का परिचय कराने के साथ-साथ, स्टोरी टेलिंग की तकनीकें भी सिखाईं। इस प्रशिक्षण से नाविकों को न केवल अपने पेशे में निपुणता मिलेगी, बल्कि पर्यटकों को भी एक अनोखा और समृद्ध अनुभव प्राप्त होगा। पर्यटन विभाग की इस पहल से न केवल स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी एक अनूठी और यादगार यात्रा का अनुभव होगा। इससे ग्रामीण पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस स्टोरी टेलिंग वर्कशॉप में श्रृंग ऋषि की कहानी, राम जी के जन्म की कहनी, निषाद राज गुह और राम जी की कहानी, मां गंगा और सीता मां की कहनी के बारे में गौरव श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को कहानी सुनाई और स्टोरी टेलिंग की बारीकियां भी सिखाईं। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान व्यक्तित्व विकास एवं संचार कौशल के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही पर्यटन पुलिस बल के निरीक्षक खुर्शीद आलम ने प्रतिभागियों को बचाव प्रबंधन, आपदा प्रबंधन एवं लाइफ जैकेट का महत्त्व और उपयोगिता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों को विशिष्ट अनुभव देने की तैयारी : जयवीर 

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि, 'महाकुंभ-2025 के भव्य एवं दिव्य आयोजन के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। पर्यटकों को भ्रमण के दौरान विशिष्ट अनुभव देने की तैयारी है। इसी क्रम में नाविकों को स्टोरी टेलिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे पर्यटकों को बहुत ही रोचक ढंग से कहानियां सुना सकें। 

महाकुंभ 2025 हमारे लिए एक अवसर- मुकेश मेश्राम

प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि महाकुंभ-2025 हमारे लिए एक अवसर है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि एक तरफ जहां प्रदेश में आने वाले सैलानियों की संख्या और तेज़ी से बढ़ेगी, वहीं रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्रयागराज के साथ ही चित्रकूट, अयोध्या, मथुरा समेत अन्य स्थलों पर पर्यटक नाव के भ्रमण के साथ ही लोक कथाओं का आनंद ले सकेंगे।

प्रतिभागी कमलेश निषाद ने बताया कि हमें यहां बहुत अच्छी जानकारी मिली, हमने सीखा की कहानी को कैसे सुनाना चाहिए जिससे कि श्रोता कहानी को समझते हुए महसूस भी कर सके। आकाश निषाद ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लगा रोचक कहानियां सुनकर, इससे हम सभी निषाद भाई को लाभ मिलेगा और हम पर्यटकों को आकर्षित कर सकेंगे।

गौरतलब हो कि मा. कांशीराम पर्यटन संस्थान एवं बेवजह संस्था के बीच हुए समझौता ज्ञापन के तहत स्टोरी टेलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कि नाविकों के ज्ञान और कौशल में संवर्धन के साथ उन्हें आय के बेहतर साधन उपलब्ध हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें