फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री बोले : इनर रिंगरोड के तीसरे चरण की परियोजना पर होगा काम

Sun, 28 Jul 2024 06:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मंत्री ने राम वनगमन पथ, जसरा बाईपास, मलाक हरहर से गंगा नदी पर बनने वाले सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य, रायबरेली-प्रयागराज फोरलेन निर्माण कार्य, रिंग रोड़, रायबरेली-अयोध्या मार्ग, मछलीशहर-भदोही मार्ग, भदोही-जौनपुर मार्ग एवं अन्य निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की अधिकारियों से जानकारी ली। कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से अवश्य पूर्ण करा लिए जाएं।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में बोलते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शनिवार को इसके लिए एनएचएआई के अफसरों को डीपीआर बनाने का निर्देश दिया। महाकुंभ से पहले एक चरण में काम पूरा कराने की योजना है। जबकि, दूसरे चरण का काम कुंभ के बाद होगा। मंत्री ने सर्किट हाउस के सभागार में एनएच(पीडब्लूडी) एवं एनएचएआई के अधिकारियों के साथ प्रयागराज सर्किल में कराए जा रहे कार्यों की प्रगति एवं तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने राम वनगमन पथ, जसरा बाईपास, मलाक हरहर से गंगा नदी पर बनने वाले सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य, रायबरेली-प्रयागराज फोरलेन निर्माण कार्य, रिंग रोड़, रायबरेली-अयोध्या मार्ग, मछलीशहर-भदोही मार्ग, भदोही-जौनपुर मार्ग एवं अन्य निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की अधिकारियों से जानकारी ली। कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से अवश्य पूर्ण करा लिए जाएं।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने रिंग रोड़ के निर्माण से जुड़े अधिकारियों से फेजवार डीपीआर व टेंडर की स्थिति की जानकारी ली। फेज-थर्ड के टेंडर की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के लिए उन्होंने कहा। मंत्री ने अधिकारियों को रिंग रोड़ में जनता की सुविधा के लिए आश्यकतानुसार अंडरपास बनाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने एनएचआई की ओर से बनाए जा रहे रायबरेली-प्रयागराज के कार्य को समय से पूरा कराने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, भाजपा गंगापार अध्यक्ष कविता पटेल, यमुनापार अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने भी अपने सुझाव दिए।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एनएच कमला शंकर, अधिशासी अभियंता सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय लखनऊ मोहित नागर, परियोजना निदेशक एनएचएआई पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक सड़क परिवहन मंत्रालय मोहम्मद नुसरत समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बजट पर चर्चा में मंत्री के आगे हंगामा, जिलाध्यक्ष की चेतावनी बेअसर

बजट पर चर्चा के लिए शनिवार को भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के आगे जिला मंत्री ने जमकर हंगामा काटा। महानगर अध्यक्ष के संबोधन के दौरान जिलामंत्री ने पार्टी की नैया डुबोने का आरोप लगाते हुए शोर-शराबा शुरू कर दिया। संयोजकों को जगह न मिलने और चेहरा दिखाने वालों को मंच पर पहुंचने को लेकर वह विरोध जता रहे थे।

बजट पर चर्चा के लिए दोपहर बाद करीब तीन बजे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा भाजपा कार्यालय पहुंचे। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र स्वागत भाषण के लिए जैसे ही खड़े हुए, नीचे से शोर-शराबा शुरू हो गया। यमुनापार के जिलामंत्री प्रकाश शुक्ला प्रचंड का कहना था कि बजट संगोष्ठी के वह संयोजक बनाए गए हैं। लेकिन, संयोजकों को मंच पर जगह नहीं दी गई और चेहरा दिखाने वालों को पहली कतार में खड़ा कर दिया गया।

महानगर अध्यक्ष पर वह भेदभाव का आरोप लगाने लगे। इस पर महानगर अध्यक्ष ने उन्हें अव्यवस्था न फैलाने के लिए चेताया, लेकिन वह शोर मचाते रहे। इस दौरान गंगापार की अध्यक्ष कविता पटेल ने मंच से एनाउंस किया कि सिर्फ संयोजक ही ऊपर रहेंगे, लेकिन किसी ने न मानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें