फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत से दुखी युवक ने जन्मदिन पर दी जान

Sun, 08 Aug 2021 01:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • फांसी पर लटका मिला, पिछले साल कोरोना से हुई थी मां की मौत
विज्ञापन
prayagraj news : प्रियांशू (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां की मौत से दुखी प्रीतमनगर निवासी प्रियांशु केशरवानी(27) ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने सुबह उसका शव फंदे पर लटका देखा तो स्तब्ध रह गए। पिछले साल सात अगस्त को ही उसकी मां की मौत हुई थी जो कोरोना से पीड़ित थी। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


प्रियांशु उर्फ शिवम प्रीतमनगर स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहता था। उसकेपिता जगदीश प्रसाद व बड़ा भाई टेंपो चलाते हैं। वह पिछले आठ सालों से हरिओम ज्वैलर्स की दुकान में काम करता था। पिछले साल उसकी मां कोरोना की चपेट में आ गई थीं जिन्हें बहुत कोशिशों के बाद भी बचाया नहीं जा सका था। परिजनों के मुताबिक, इसके बाद से ही वह दुखी रहने लगा था। ज्यादा किसी से बात भी नहीं करता था और किसी से मिलता-जुलता भी नहीं था।

परिजनों के मुताबिक, रोज की तरह शुक्रवार रात भी खाना खाने केबाद सभी सो गए। शनिवार को उसका जन्मदिन था। बहुत देर तक नहीं उठने पर भाभी उसे बुलाने पहुंची। कमरे में पहुंचने पर देखा कि वह फांसी पर लटका हुआ था जिस पर वह चीखने लगी। शोरगुल पर परिजन व आसपास केलोग भी आ गए। जानकारी पर पुलिस भी आ गई और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने बताया है कि मां की मौत से दुखी होकर उसने यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें