फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Case: अतीक के घर से मिले रजिस्टर में कोड वर्ड में मिले नाम, असद को 'राधे' और गुलाम को लिखा 'उल्लू'

Thu, 06 Apr 2023 09:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद के घर से मिले रजिस्टर में नेताओं और प्रापर्टी डीलरों के भी नाम दर्ज हैं। इसके साथ ही इसमें अतीक और गिरोह के तमाम लोगों के नाम कोड वर्ड में रखे गए थे। जैसे अतीक को बड़े और अशरफ के लिए छोटे लिखा था। असद को राधे और गुलाम को उल्लू नाम दिया गया था।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के ध्वस्त घर में मिले रजिस्टर से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रजिस्टर में कई नेताओं और प्रापर्टी डीलरों के नाम लिखे हैं। उमेश हत्याकांड में शूटरों के भी नाम उसमें है। अतीक परिवार ने हाल फिलहाल जिन लोगों को रुपये दिए थे, उनके नाम इस रजिस्टर में दर्ज हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पिछले दिसंबर और जनवरी में अतीक की पत्नी शाइस्ता ने 40 से 50 लाख रुपये खर्च किए थे। यह वही समय था जब शाइस्ता मेयर पद के लिए टिकट का प्रयास कर रही थी। उमेश हत्याकांड में रेकी करने वाले नियाज, मो. सजर, अरशद कटरा, अतीक के मुंशी राकेश लाला और ड्राइवर कैश अहमद को पुलिस ने मंगलवार को छह घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था। 

राकेश लाला की निशानदेही पर पुलिस ने चकिया में अतीक के ध्वस्त घर से एक बैग बरामद किया था। बैग में एक रजिस्टर, आधार कार्ड और एक आईफोन बरामद हुआ था। रजिस्टर की जांच में पुलिस को कई खुलासे हुए हैं। अतीक और गिरोह के तमाम लोगों के नाम कोड वर्ड में रखे गए थे। जैसे अतीक को बड़े और अशरफ के लिए छोटे लिखा था। 
विज्ञापन


रजिस्टर में कई नेताओं के नाम भी दर्ज
असद को राधे और गुलाम को उल्लू नाम दिया गया था। इसके अलावा कई नेताओं के नाम भी रजिस्टर में दर्ज है। सात प्रापर्टी डीलरों और कुछ बिल्डर के भी नाम रजिस्टर में दर्ज हैं। सूत्रों के मुताबिक अतीक की पत्नी शाइस्ता ही अतीक के आर्थिक साम्राज्य को संभाल रही थी। जिसको पैसे दिए गए, उसके नाम के सामने पैसे भी लिखे हैं। 

असद के माध्यम से पैसों का लेनदेन करती थीं शाइस्ता

दिसंबर और जनवरी में ही शाइस्ता मेयर पद के लिए टिकट के लिए प्रयासरत थीं। अतीक के मुंशी राकेश लाला और ड्राइवर कैश अहमद ने बताया कि शाइस्ता परवीन ही अपने बेटे असद के माध्यम से पैसों का लेनदेन करती थीं। उमेश हत्याकांड से पहले और बाद में शूटरों और उनके परिवार वालों को लाखों रुपये शाइस्ता ने दिए थे। 

 

साबिर के घर वालों को एक लाख पहुंचाए

हत्याकांड के बाद साबिर के घर वालों को एक लाख और अरमान के भाई को 50 हजार पहुंचाए गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रजिस्टर में जितने लोगों के नाम लिखे हैं। सबकी सूची तैयार की जा रही है। उनसे पूछताछ की जाएगी।

शूटरों को लाखों रुपयों के साथ कार देने का किया गया था वादा

उमेश पाल की हत्या के लिए जिन शूटरों को चुना गया था, उनकी अतीक के घर में कई बार बैठक हुई थी। उनसे बताया गया था कि उमेश के कारण ही अतीक और परिवार वाले मुसीबत में हैं।

यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed: अतीक के आगे नहीं झुके राजूपाल हत्याकांड के विवेचक, पाक से आता था धमकी भरा फोन, भाई को फंसाया तो...
विज्ञापन

सबसे वादा किया गया था कि काम होने के बाद उन्हें लाखों रुपये और कार दी जाएगी। सभी को पहले से ही आईफोन और पेशगी के रूप में रुपये दिए गए। मुंशी राकेश लाला ने पुलिस से बताया था कि सबको अलग अलग राशि दी गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें