Prayagraj News : अतीक के आफिस के अंदर का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला।
दूध एक दिन पुराना लग रहा था, जबकि रोटी और सब्जियां करीब दो दिन पुराने दिखे। इससे जाहिर हुआ कि यहां पर माफिया के लोग रहते थे। कमरों में पुरुषों और महिलाओं के कपड़े पैंट, टीश शर्ट, शर्ट और साड़ियां और अन्य वस्त्र भी मिले, जिससे जाहिर है कि अतीक के गुर्गे परिवार के साथ यहां पर रहते थे।
आलीशान आफिस में बने थे ऐशोआराम के लिए कमरे
सूत्रों के अतीक के आलीशान आफिस में एशो आराम के लिए कमरे भी बने थे। बताया जाता है कि माफिया के लोग इन कमरों का इस्तेमाल मुजरा और नृत्य देखने के लिए करते थे। यहां पर शराब और शबाब दोनों का दौर चलता था। आफिस का हाल पूरी तरह से सुरक्षित है। जिसके कवर्ड में अतीक अहमद के सपा में रहने के दौरान चुनाव प्रचार के लिए छपवाए गए पर्चे और पंफलेट पड़े थे।
Prayagraj News : अतीक के आफिस के अंदर का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला।
आफिस के कोने में बना था टॉर्चर रूम
अतीक अहमद के जिस आफिस में मंगलवार को छापा मारा गया उसमें टॉर्चर रूम भी बनाया गया था। अतीक अहमद अपने विरोधियों को टॉर्चर करने के लिए इसी रूम का इस्तेमाल करता था। बताया गया कि 2006 में उमेश पाल का अपहरण करके इसी टॉर्चर रूम में रखा गया था। जहां अतीक के गुंडों ने न सिर्फ उमेश की बेरहमी से पिटाई की थी बल्कि विद्युत शॉक भी दिया था। इसके अलावा तमाम ठेकेदारों और अन्य लोग जो अतीक की खिलाफत करते थे उन्हें लाकर इसी टॉर्चर रूम में प्रताड़ित किया जाता था।
चमचमाते दिखे सोफे, टेबल, कुर्सियां और बेड
अतीक अहमद के खंडहरनुमा आफिस में सुरक्षित बचे कमरों में उसके करीबी परिवार के लोग रहते थे। यहां उसके लड़के असद का भी आना जाना था, ऐसा माना जा रहा है। आफिस के जो कमरे सुरक्षित हैंं उनकी फर्श चमचमाती मिली। सोफे, कुर्सियां, टेबल और बेड चमचमाते मिले। जिससे जाहिर हुआ कि इसका लोग इस्तेमाल कर रहे थे। छापेमारी के पहले तक इसका इस्तेमाल बराबर किय जाता रहा। किचन में खाने पीने के सामान के साथ रोटी, सब्जी, दूध और अनाज और सब्जियां रखी मिलीं।