फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड : अतीक के बेटे अली ने बनवाया फर्जी आधार कार्ड, मां समेत नामजद

Sun, 09 Apr 2023 11:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फर्जी आधार कार्ड के मामले में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटे अली सहित घरेलू नौकर नाकेश उर्फ राकेश लाल और पांच लाख के इनामी शूटर साबिर के खिलााफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : शाइस्ता परवीन, माफिया अतीक अहमद की पत्नी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड में घिरे अतीक अहमद के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में उसके बेटे अली और पत्नी शाइस्ता परवीन पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि अली ने अपनी तस्वीर लगा कर एक फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इसकी जानकारी पुलिस को तब हुई जब चार अप्रैल को उमेश पाल हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार किए गए राकेश को कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर यह आधार कार्ड अतीक के पुराने मकान के खंडहर से बरामद किया। इस मामले में उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच लाख के इनामी शूटर मोहम्मद साबिर व राकेश को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि राकेश उर्फ नाकेश उर्फ लाला अतीक का नौकर है। पिछले दिनों उसे और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अतीक अहमद के चकिया स्थित कार्यालय से 74 लाख नकद और 10 असलहे बरामद किए थे। उनसे पूछताछ में पता चला था कि उमेश पाल हत्याकांड में उन्होंने शूटरों की मदद की थी।

इसी क्रम में पुलिस ने 4 अप्रैल को कस्टडी रिमांड पर लेकर राकेश से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर अतीक अहमद के चकिया स्थित मकान के खंडहर से एक बैग बरामद किया गया। इस बैग में रजिस्टर, एक आईफोन के अलावा दो आधार कार्ड बरामद हुए। इनमें से एक आधार कार्ड अतीक के बेटे अली का था।

दूसरा आधार कार्ड मोहम्मद साबिर पुत्र मुन्ने सिद्दीकी निवासी बरनाकोट आनापुर इलाहाबाद के नाम से था। खास बात यह है कि इस पर फोटो अली का लगा हुआ था। इस तरह से पुलिस का मानना है कि जालसाजी के लिए अली अहमद की ओर से यह दो आधार कार्ड बनवाए गए। धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

शाइस्ता को इसलिए बनाया गया आरोपी

इस मामले में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भी आरोपी बनाया गया है। दरअसल पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान राकेश ने बताया था कि घटना के बाद उसे यह बैग शाइस्ता परवीन ने ही दिया था और कहा था कि इसे छिपा कर रख दो। इसके बाद ही उसने रजिस्टर, आईफोन और आधार कार्ड से भरा यह बैग अतीक के चकिया स्थित मकान के खंडहर में छिपाया था। यही वजह है कि शाइस्ता को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा राकेश और मोहम्मद साबिर को भी नामजद कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें