फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Hatyakand: साबरमती इलाके में माफिया अतीक के दस गुर्गों ने लिए थे मकान, पुलिस की मिले अहम सुराग

Wed, 15 Mar 2023 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज पुलिस की टीम पिछले तीन दिनों से अहमदाबाद में है। टीम ने साबरमती जेल अधिकारियों से भी मुलाकात की है। उन्हें उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की संलिप्तता के बारे में जानकारी सौंपी गई। यह बताया गया कि अतीक ने जेल से हत्याकांड की साजिश रची। 
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज पुलिस की टीम ने अहमदाबाद में मंगलवार को भी छानबीन की। अब तक अतीक के दस गुर्गों के बारे में पता चला है जिन्होंने साबरमती इलाके के आसपास किराये पर कमरे या फ्लैट लिए थे। उनके मकान मालिकों से भी पूछताछ की गई है। पता चला है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद सभी कमरों में ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस की टीम पिछले तीन दिनों से अहमदाबाद में है। टीम ने साबरमती जेल अधिकारियों से भी मुलाकात की है। उन्हें उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की संलिप्तता के बारे में जानकारी सौंपी गई। यह बताया गया कि अतीक ने जेल से हत्याकांड की साजिश रची। 

जेल प्रशासन को अतीक के मोबाइल प्रयोग के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही अतीक से मुलाकात करने वालों की सूची भी पुलिस को मिल गई है। अब इसके आधार पर छानबीन चल रही है।
विज्ञापन


पुलिस को जांच के दौरान प्रयागराज से ही पता चला था कि आशिक उर्फ मल्ली समेत कई गुर्गों ने साबरमती जेल के आस पास किराये के कमरे और फ्लैट ले लिए थे। पुलिस ने मल्ली के फ्लैट समेत दस कमरों में खोजबीन की है जिसे अतीक के गुर्गों ने किराये पर लिए थे। 


 

इन कमरों में छानबीन मंगलवार को भी जारी रही। हालांकि सभी जगह ताला लगा था। पुलिस ने मकान मालिकों से पूछताछ की। अतीक के गुर्गों और उनसे मिलने जुलने वालों के बारे में भी पूछताछ की गई।


यह भी पढ़ें: Prayagraj : विधायकी के टिकट के लिए अखिलेश की मौजूदगी में उमेश पाल ने थामा था सपा का दामन

शाइस्ता की तलाश में दबिश जारी, महिला दरोगा और सिपाहियों की बनाई गई टीम
उधर, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में दबिश जारी है। पुलिस टीम में महिला सिपाहियों और दरोगाओं को शामिल किया गया है। रिश्तेदारों, करीबियों और बेटों के दोस्तों के घर में भी उनकी तलाश चल रही है। शाइस्ता का मोबाइल भी बंद है। पुलिस को शक है कि संभवत: वह किसी दूसरे का मोबाइल प्रयोग कर रही हैं। अगर वह नहीं मिलीं तो जल्द ही इनाम बढ़ा दिया जाएगा।



 

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही है। टीम में महिला दरोगा और सिपाहियों को शामिल किया गया है। 

 
विज्ञापन

पुलिस ने चकिया, खुल्दाबाद, कसारी मसारी, राजरूपपुर, मरियाडीह, हटवा, असरौली आदि इलाकों दबिश दी। रिश्तेदारों, दोस्तों, अतीक के करीबी व्यवसाइयों के घर पर खोजबीन की गई। इसके अलावा पांचों बेटों के दोस्तों के घर भी उनकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें