कोलकाता पोर्ट के आस पास का इलाका और आसनसोल के साथ-साथ कोलकाता में भी शूटरों की तलाश की जा रही है। बिहार में सासाराम, आरा और पटना में छापेमारी हो रही है। झारखंड के देवघर इलाके में भी पुलिस टीम भेजी गई है। पंजाब के अमृतसर इलाके में भी पुलिस टीम ने छापेमारी की। शहर में भी पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है। एक टीम नेपाल भी भेजी गई है।
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता के साथ दिखाई दिया शूटर साबिर
माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ ढाई लाख के इनामी शूटर साबिर का एक वीडियो वायरल हुआ है। शाइस्ता अतीक के पुराने गुर्गे बली पंडित से मिलने नीवा गईं थीं। साबिर उनके साथ था। पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है। उमेश पाल की हत्या में पुलिस ने जिन शूटरों पर ढाई लाख के इनाम की घोषणा हुई थी, उसमें असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, साबिर और अरमान शामिल हैं।
अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का एक वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो में वह शूटर साबिर के साथ दिख रही हैं। वीडियो उमेश हत्याकांड से कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। शाइस्ता, अतीक के पुराने गुर्गे बली पंडित से मिलने नीवा गई थीं। उनके साथ साबिर भी था। पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किस डेट का है। जल्द ही बली पंडित से भी पूछताछ की जाएगी।