फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, सगाई समारोह से लौट रहे थे मोटरसाइकिल सवार

Mon, 27 Nov 2023 12:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के रामपुर कोटवा, पांडेय का पूरा गांव निवासी विशालचंद्र (18) और उसका साथी किशन कुमार (18) नवाबगंज थाना क्षेत्र के किसी गांव में सगाई समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों युवा के एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
Accident In Prayagraj - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सगाई समारोह से घर लौटे रहे बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गए। सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों की शिनाख्त कराई।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के रामपुर कोटवा, पांडेय का पूरा गांव निवासी विशालचंद्र (18) और उसका साथी किशन कुमार (18) नवाबगंज थाना क्षेत्र के किसी गांव में सगाई समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों युवा के एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे प्रयागराज-रायबरेली राजमार्ग पर अंधियारी गांव के पास सामने से आ रहे सिलिंडर लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देख भीड़ जमा हो गई। जानकारी होने पर चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश दुबे मौके पर पहुंच गए। युवकों की शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें