फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस बनकर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Tue, 26 May 2020 01:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
IPS Officer
विज्ञापन
नवाबगंज पुलिस ने दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को आईपीएस बताकर लोगों से ठगी करते थे। दोनों के पास से फर्जी आईकार्ड भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों का एक साथी फरार है। पुलिस जिसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


नवाबगंज पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों के नाम भाष्कर पांडेय व सिद्धार्थ पांडेय निवासी टिकरा पियरी नवाबगंज हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों अपने एक साथी लव पांडेय निवासी बाघराय प्रतापगढ़ के साथ मिलकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। तीनों खुद को आईपीएस अफसर बताकर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों  को फोन करते हैं और मामलों की पैरवी के नाम पर लोगों से रकम ऐंठते हैं।

एक मामले की पैरवी में वह पिछले कुछ दिनों से नवाबगंज थाने के एक दरोगा व चौकी प्रभारी को फोन कर दबाव बना रहे थे। इसी क्रम में सोमवार को वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए और पूछताछ में उनकी हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने बताया कि तलाशी में दोनों के पास से जाली आईकार्ड भी मिले। पकड़ा गया सिद्धार्थ ट्रक चलाता है जबकि भाष्कर अनपढ़ है। पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि उनके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें