पुलिस को सूचना मिली थी दो तस्कर उड़ीसा से बड़े पैमाने पर गांजा लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से साढ़े नौ लाख रुपये के मूल्य के 37.600 किलो गांजा बरामद किया गया।
तस्करी कर गांजा ले जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 37.600 किलो गांजा बरामद किया गया है। इसकी कीमत साढ़े नौ लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी दो तस्कर उड़ीसा से बड़े पैमाने पर गांजा लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से साढ़े नौ लाख रुपये के मूल्य के 37.600 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपियों के कब्जे से कार भी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी इसी कार से गांजे की तस्करी करते थे, ताकि किसी को शक न हो सके। आरोपियों सतीश सिंह निवासी चंदौली और मिनीकेतन नायक निवासी उड़ीसा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।