फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में आए दो लोगों ने दम तोड़ा

Wed, 01 Jul 2020 06:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की वजह से दुनियाभर में हो रही हैं मौतें - फोटो : PTI
विज्ञापन
  • मृतकों में एक मालवीय नगर का रहने वाला दूसरा कौशाम्बी का निवासी

प्रयागराज। कोरोना की चपेट में आए दो लोग जिंदगी की जंग हार गए। इसमें एक शहर के मालवीयनगर का निवासी है, जबकि दूसरा व्यक्ति कौशाम्बी का रहने वाला है। मौत के बाद दोनों के शवों को प्लॉस्टिक बैग में कवर कर रखवाया गया है। बुधवार को प्रशासन उनका अंतिम संस्कार कराएगा। जिले में अब तक कोरोना से 10 लोग जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन



एसआरएन के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि दोनों मरीजों को पहले से ही शारीरिक दिक्कत थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पहले ऑक्सीजन दी गई। हालत गंभीर होेने पर वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मालवीय नगर के अधेड़ व्यक्ति का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था।


सोमवार की देर रात रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव होने की जानकारी मंगलवार को दी। अधेड़ को रात में ही एसआरएन के कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। उधर कौशाम्बी के 75 साल के बुजुर्ग यहां कटरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी कोरोना की प्राइवेट जांच कराई गई थी। 27 जून को वह पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद उन्हें एसआरएन ले जाया गया था। दोनों ने मंगलवार रात दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें