घूरपूर थाने के सामने रविवार की शाम हाईवे पर मिठाई विक्रेता की पत्नी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला और बाइक सवार घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घूरपुर कस्बा निवासी सुभाष चौरसिया मिष्ठान की दुकान के संचालक हैं। उनकी पत्नी विमला देवी (60) थाने के सामने स्थित आवास से एक घर में किसी काम से पैदल ही गई थी। वहां से लौटते समय जैसे ही वह घूरपुर थाने के सामने सड़क पार करने की कोशिश करने लगी कि बाइक सवार अनुभव सिंह पटेल (23) निवासी इरादतगंज बाजार की बेकाबू बाइक ने विमला देवी को टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। घायल विमला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अनुभव को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी जसरा भेजा।