फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बलवा समेत मारपीट की धाराओं में छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 09 Mar 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर उतरांव पुलिस ने रेहथू गांव निवासी आशा देवी की तहरीर पर गांव के छह लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत एसटी/एससी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने राम कृष्ण केसरवानी, विशाल, विष्णु, अनिल, सालिक और सीताराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि आशा देवी की भूमिधरी जमीन से आरोपी वर्ष 2023 में घर का गंदा पानी निकालने के लिए पाइप लगा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की थी। पीड़िता में इसकी शिकायत थाना उतरांव में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। निराश होने पर पीड़िता ने अदालत से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें