फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर दो घरों की खुशियां मातम में बदली: बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Sat, 19 Mar 2022 12:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

दोनों बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे के पास ताला चौकी अंतर्गत खमपुर गांव के पास हुई। मृतक प्रवेश सरोज निवासी सिंगाठीखालसा उत्तर प्रदेश पुलिस जिला सुल्तानपुर में ड्यूटी पर  तैनात था। होली  पर दो घरों की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के किशुनगंज इलाके में आमने-सामने बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान प्रवेश सरोज उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र ज्ञानेंद्र सरोज निवासी ग्राम सिंठि खालसा थाना क्षेत्र कंधई के तौर पर हुई है। दूसरा मृतक अनिल कुमार गौतम उम्र 24 वर्ष पुत्र संतलाल निवासी ताला बाजार थाना क्षेत्र कंधई का ही रहने वाला है। वहीं घायल का नाम विनय पुत्र टुनटुन ताला बाजार का निवासी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दोनों बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे के पास ताला चौकी अंतर्गत खमपुर गांव के पास हुई। मृतक प्रवेश सरोज निवासी सिंगाठीखालसा उत्तर प्रदेश पुलिस जिला सुल्तानपुर में ड्यूटी पर  तैनात था। होली  पर दो घरों की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। घटना की जानकारी मिलते मौके पर कंधई कोतवाल सत्येंद्र सिंह व ताला चौकी इंचार्ज रमेश सिंह पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें