जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र में कुंदन गेस्ट हाउस के पास दो युवकों की हत्या कर दी गई। जिनकी पहचान राहुल और संजय के रूप में हुई है। पुराने विवाद को लेकर संजय ने राहुल को गोली मार दी। जिससे राहुल की मौके पर मौत हो गई। उधर, इंस्पेक्टर-चौकी इंचार्ज समेत छह को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देकर भाग रहे संजय को भीड़ ने पकड़ लिया। जिसके बाद पीट कर घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय संजय की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।