फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से  दो की मौत

Mon, 19 Jul 2021 10:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बारा इलाके में दो अलग-अलग गांवों में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना से दोनों परिवारों में हाहाकार मच गया है।
विज्ञापन
lightning - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारा इलाके में दो अलग-अलग गांवों में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना से दोनों परिवारों में हाहाकार मच गया है।
विज्ञापन


 पटेल नगर में रायपुर सोनौरी निवासी विनोद (29) पुत्र लल्लू खेत में काम करने गया था। अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से विनोद झुलस गया। परिवार के लोग इलाज के लिए लेकर अस्पताल भागे किंतु रास्ते में ही विनोद की मौत हो गई। इसी तरह सीध टिकट पंडित का पूरा निवासिनी सविता देवी (50) पत्नी उदयभान खेत में धान की रोपाई कर वापस घर आ रही रही थी।

इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से काफी झुलस गई थी। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।  एसडीएम बारा सौम्या गुरुरानी ने बताया कि रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। दैवीय आपदा के तहत मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता शासन की तरफ से दिया जाएगा। बारा पुलिस लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो है। 19 एनएएनपी 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें