फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डाल की जगह पेड़ काटने के मामले में जांच के बाद हटे दो संविदाकर्मी

Sun, 29 Oct 2023 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी व एलटी लाइन के तार से टकराने वाली पेड़ की डाल को काटने की बजाए कई हरे पेड़ काटने के मामले की शिकायत पर जेई की जांच के बाद दो संविदाकर्मी हटा दिए हैं। पट्टी डिवीजन क्षेत्र के आशापुर अठगवा गांव के ज्ञान सिंह ने शिकायत की थी कि संविदाकर्मियों ने खेत में लगे लगभग 25 पेड़ काट कर गिरा दिए। मामले की जांच करने पहुंचे जेई जयराम राजपूत ने मनमानी करने वाले दो संविदा कर्मचारियों को उपकेंद्र से हटा दिया। संवाद
विज्ञापन



24 मकान से हटाई केबल, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी
अठगवां गांव में रविवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने चेकिंग अभियान चलाकर बीस हजार रुपए से अधिक धनराशि के 24 बकाएदारों के मकान से केबल काटी। चोरी से मकान में केबल लगाने वाले पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी है। पट्टी एसडीओ एसबी प्रसाद ने बताया कि बकाएदारों से भुगतान जमा कराने के लिए केबल काटी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें