कीडगंज के बांगड़ धर्मशाला के पांच फरवरी की रात 13 साल के दो किशोरों ने मोबाइल छीन लिया। उनके साथ दो और लोग भी थे। पुलिस ने गिरोह के चार लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
कीडगंज के बांगड़ धर्मशाला के पांच फरवरी की रात 13 साल के दो किशोरों ने मोबाइल छीन लिया। उनके साथ दो और लोग भी थे। पुलिस ने गिरोह के चार लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। बारा थाना क्षेत्र के धरा गांव का रहने वाला दीपक सिंह पांच फरवरी को शहर आया था। वह रात में वापस गांव लौट रहा था। बांगड़ धर्मशाला के पास 13 साल के दो किशोरों ने उसे रोका और कहा कि अंकल जी हम लोग गुम हो गए हैं। एक नंबर मिला दीजिए।
विज्ञापन
दोनों लड़कों को देख दीपक को दया आ गई। उसने मोबाइल निकाला और नंबर पूछा। इसी बीच दोनों लड़के उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। पास में ही खड़े और लड़के उनके साथ भागे। दीपक ने थाने पर जाकर इसकी सूचना दी। दरोगा बलवंत यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को रियाज खान समेत चार बच्चों को गिरफ्तार कर लिया गया। रियाज की उम्र 23 साल है। बाकी नाबालिग हैं। सभी गिरोह बनाकर मोबाइल और पर्स छिनैती का काम करते थे।