फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में महिला से छेड़छाड़, बाइक पर खींचने की कोशिश

Tue, 21 May 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
शिवकुटी के तेलियरगंज में महिला से सरेआम छेड़खानी की गई। यही नहीं बदमाशों ने उसे बाइक पर खींचने का भी प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर राहगीर दौड़े तो बदमाश भाग निकले। पुलिस का कहना है कि दो लोगोें पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाशकी जा रही है।
विज्ञापन

 
कर्नलगंज के सादियाबाद निवासी महिला का आरोप है कि वह अपने मायके कौड़िहार, फरीदपुर से लौट रही थी। साथ में बेटा भी था। दोपहर में करीब दो विक्रम खराब हो जाने पर वह तेलियरगंज कोल्ड स्टोरेज के पास खड़ी होकर दूसरे ऑटो का इंतजार करने लगी।

इसी दौरान दो बाइक पर आए चार लोग हाथ पकड़कर उसे खींचने लगे। महिला ने शोर मचाया तो उसे लात-घूंसों से पीटा और फिर चेन छीनकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। उसने नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताया कि विमल व पृथ्वीपाल के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ भी छेड़खानी, लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


शिवकुटी में आए दिन छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन, पुलिस इन मामलों को गंभीरता से नहीं ले रही है। कम से कम उसकी कार्यप्रणाली से तो यही साबित होता है। एमएनएनआईटी ओवरब्रिज पर दो प्रतियोगी छात्राओं से छेड़खानी के मामले में 18 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। शिवकुटी में अपट्रॉन चौराहा स्थित बीबीएस कॉलेज के पास रहने वाली दो छात्राआें से दो मई को उस वक्त छेड़खानी की गई जब वह टहलने निकलीं थीं।

एमएनएनआईटी ओवरब्रिज पर युवकों ने छींटाकशी करने के बाद उन्हें कार में खींचने की कोशिश की थी। जांच पड़ताल के दौरान आरोपियों की कार ओवरब्रिज के नीचे बरामद हुई थी जिसमें पुलिस की पी-कैप भी मिली थी। हाल यह है कि पुलिस इस मामले में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है। शिवकुटी इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें