फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 से बचाव के लिए प्रयागराज जंक्शन में यात्रियों को 20 रुपये में ट्रेवल किट

Sun, 30 Aug 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
kit - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन से सफर की शुरुआत करने वाले यात्रियों को कोविड-19 से बचाने के लिए प्रिवेंशन ट्रेवल किट अब उपलब्ध होगी। इसके लिए प्रयागराज जंक्शन पर एक स्टॉल भी खोला गया है। इस स्टॉल के माध्यम से यात्रियों को महज 20 रुपये में ट्रेवल किट मिलेगी। इस किट में हुड कैप, एक जोड़ी जूते का कवर, एक जोड़ी दस्ताना, तीन लेयर वाला मास्क एवं तीन पाउच सैनिटाइजर मिलेगा।
विज्ञापन


डीआरएम अमिताभ के निर्देश पर पिछले दिनों ही यह किट उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया था। इसके बाद सीनियर डीसीएम अंशु पांडेय इस कार्य में जुट गए। फिलहाल भारतीय रेलवे की न्यू इन्नोवेटिव नॉन फेयर आइडिया स्कीम के अंतर्गत एक कियॉस्क चालू किया गया है। जिसमें कोविड 19 प्रिवेंशन ट्रेवल किट सार्वजनिक विक्रय के लिए रखी गई। प्रयागराज के बाद कानपुर सेंट्रल में भी एक ऐसा ही एक स्टॉल जल्द खोला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें