फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में दर्दनाक घटना : खेलते समय फूट गया गुब्बारा, तीन वर्ष के मासूम की गई जान

Wed, 02 Oct 2024 01:49 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लालगोपालगंज

सार

खेलते समय गुब्बारा फटने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। फटने के बाद गुब्बारे का कुछ अंश बच्ची की श्वांस नली में फंस गया और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन तत्काल पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में जिसने भी सुना वह स्तब्ध रह गया। 
विज्ञापन
लालगोपालगंज में मृतक मासूम शैरीन। फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगोपालगंज में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय गुब्बारा फटने से तीन वर्ष के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। विवाहिता अपने बच्चे को लेकर मायके आई थी। फटने के बाद गुब्बारे का कुछ अंश श्वांस नली में फंस गया। इससे वह तड़पने लगा। आनन फानन परिजन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम सा मच गया है।  

विज्ञापन


जिस गुब्बारे से फूदक-फुदक कर मासूम खेल रही थी, वही उसकी मौत का कारण बनेगा, ऐसा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। तीन वर्ष की सायरा की जान गुब्बारे के फटने और श्वास नली में जा चिपकने के कारण चली गई। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज स्थित मोहल्ला इमामगंज की है।

विज्ञापन

उतरांव थाना क्षेत्र के फतूहां गांव निवासी नाज बानो पत्नी इमरान अहमद कुछ दिन पूर्व अपनी एकलौती बेटी सायरा (3) को लेकर मायके आई थी। बुधवार को दिन में करीब ग्यारह बजे उसके नाना ने नतिनी को खेलने के लिए गुब्बारे लाकर दे दिया। मासूम गुब्बारा पाकर उससे खेल रही थी, तभी अचानक गुब्बारा फूट गया और मासूम जमीन पर गिर कर तड़पने लगी। उसके मुंह से झाग निकलता देख घर वाले बदहवास होकर पास स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने कहा गुब्बारे का अंश सांस की नली में फंसने से उसकी सांस थम गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें