फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : फाफामऊ सेतु पर भारी वाहनों का आवागमन महीने भर के लिए प्रतिबंधित, शुक्रवार से होगा जीर्णोद्धार

Thu, 31 Mar 2022 08:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फाफामऊ सेतु के ज्वाइंट एक्सपैंशन और क्षतिग्रस्त बेयरिंग को बदलने के काम गाजियाबाद की कंपनी जेएसपी प्रोजेक्ट को सौंपी गई है। पीडब्ल्यूडी के नेशनल हाईवे खंड की ओर से इस कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : चंद्रशेखर आजाद पुल फाफामऊ। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रशेखर आजाद सेतु (फाफामऊ पुल) पर बृहस्पतिवार की रात भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। इसी के साथ शुक्रवार से इस सेतु के जीणोद्धार का काम आरंभ होगा। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम पहुंच गई है।

विज्ञापन




फाफामऊ सेतु के ज्वाइंट एक्सपैंशन और क्षतिग्रस्त बेयरिंग को बदलने के काम गाजियाबाद की कंपनी जेएसपी प्रोजेक्ट को सौंपी गई है। पीडब्ल्यूडी के नेशनल हाईवे खंड की ओर से इस कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। जेएसपी प्रोजेक्ट के विशेषज्ञों ने बृहस्पतिवार को एनएच खंड के अफसरों के साथ सेतु का मुआयना किया। शुक्रवार की सुबह इस पर काम शुरू होगा।



33 साल पुराने पुल के ज्वाइंट एक्सपैंशन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मरम्मत के लिए 98 मीटर लंबे फाफामऊ के चंद्रशेखर आजाद सेतु पर भारी वाहनों का आवागमन फिलहाल 30 दिन के लिए बंद किया गया है। एनएचखंड के एक्सईएन प्रभात कुमार चौधरी के मुताबिक मरम्मत के बाद इस पुल की भार क्षमता 50 वर्ष के लिए बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

रायबरेली की ओर से आने वाले भारी वाहन सहसों-अंदावा-झूंसी से होकर पहुंचेंगे प्रयागराज

पीडब्ल्यूडी के नेशनल हाईवे खंड के आग्रह पर रविवार को फाफामऊ पुल से गुजरने वाले भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। शुक्रवार से इस सेतु के ज्वाइंट एक्सपैंशन और क्षतिग्रस्त बेयरिंग को बदलने का काम शुरू होगा।


इस सेतु के यातायात को महीने भर के लिए अलग-अलग मार्गों पर परिवर्तित किया गया है। इस अवधि में लखनऊ-रायबरेली मार्ग की ओर से प्रयागराज की ओर आने वाले भारी/कामर्शियल/ट्रकों, छोटे कामर्शियल वाहनों और बसों को नवाबगंज बाईपास से होते हुए सहसों बाईपास-अंदावा-झूंसी शास्त्री ब्रिज से जीटी जवाहर चौराहा होते हुए गुजरेंगे।  शहर की ओर हल्के चार पहिया वाहन पांटून पुल से होकर आएंगे।

पांटून पुल से चार पहिया हल्के वाहन गुजरेंगे
इसी तरह प्रतापगढ़ की ओर से प्रयागराज आने वाले भारी/कामर्शियल/ट्रकों, छोटे कामर्शियल वाहनों और बसों को सोरांव बाईपास से सहसों बाईपास -अंदावा चौराहा-शास्त्री ब्रिज-झूंसी से जीटी जवाहर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को ले जाया जाएगा। इस मार्ग पर मध्यम और छोटे वाहन फाफामऊ बाजार मार्ग से होते हुए थरवई-गारापुर-सहसों-अंदावा-झूंसी शास्त्री ब्रिज से होकर शहर में प्रवेश करेंगे।
 

इस अवधि में शहर में आने के लिए विकल्प के तौर पर तैयार पांटून पुलों से चार पहिया हल्के प्राइवेट वाहनों का संचालन होगा। ऐसे चार पहिया हल्के वाहन फाफामऊ पानी की टंकी तिराहा से दाहिने बेला कछार से पांटून पुल होते हुए महावीरपुरी कॉलोनी से होकर शहर में प्रवेश करेंगे। इसी तरह शहर क्षेत्र से लखनऊ-रायबरेली/प्रतापगढ़ की ओर जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन तेलियरगंज चौराहा से बाएं शंकर घाट कॉलोनी से पांटून पुल होते हुए बेला कछार से फाफामऊ पानी की टंकी तिराहा से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

टेंपो, ई-रिक्शा के लिए भी स्थान निर्धारित
इसी तरह शहर क्षेत्र से भारी/कामर्शियल/ट्रकों/छोटे कामर्शियल वाहनों और रोडवेज बसों का डायवर्जन लोक सेवा आयोग चौराहा से इंडियन प्रेस बालसन चौराहा, जीटी जवाहर चौराहा-शास्त्री ब्रिज झूंसी से आंदावा चौराहा होते हुए वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़ और रायबरेली, लखनऊ की ओर रवाना होंगे। इस अवधि में कामर्शियल सवारी छोटे वाहनों में ई-रिक्शा, टेंपो सिविल लाइंस से तेलियरगंज चौराहा गोविंदपुर मोड़ तक संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा फाफामऊ की तरफ से आने वाले कामर्शियल सवारी छोटे वाहनों को फाफामऊ बाजार होते हुए फाफामऊ पार्क तिराहे तक चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद सेतु पर चलेंगे सिर्फ दो पहिया वाहन
प्रयागराज। मरम्मत के दौरान महीने भर चंद्रशेखर आजाद सेतु (फाफामऊ पुल) पर सिर्फ दो पहिया वाहनों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान फाफामऊ से रसूलाबाद घाट पर बने दो पांटून पुलों से हल्के चार पहिया वाहनों का संचालन किया जाएगा।  
 
पांटून पुलोें पर छोटे कामर्शियल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
प्रयागराज। फाफामऊ सेतु की मरम्मत के दौरान कामर्शियल सवारी छोटे वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। एसपी ट्रैफिक के मुताबिक इस दौरान छोटे कामर्शियल वाहन पांटून पुलों से होकर नहीं गुजरेंगे। 


फाफामऊ सेतु की मरम्मत का काम शुक्रवार से आरंभ हो जाएगा। इसके लिए गाजियाबाद की जेएसपी प्रोजेक्ट कंपनी के अभियंताओं ने जिम्मा संभाल लिया है। -राज कुमार मिश्र, सहायक अभियंता- एनएच खंड।


फाफामऊ में 14 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का भी निर्माण होगा शुरू
फाफामऊ सेतु की मरम्मत के दौरान ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निर्माण कराया जाएगा। नमामि गंगे परियोजना के तहत फाफामऊ में 14 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निर्माण इसी अवधि में कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें