फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : चाकू से पत्नी का पेट फाड़ा, खुद भी जान देने की कोशिश की, अस्पताल में हालत नाजुक

Thu, 02 Feb 2023 01:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

झगड़ा इतना बढ़ा कि मक्खन ने चाकू लेकर पत्नी के पेट में कई वार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद खुद का गला काटने की कोशिश की। इसके बाद गांव वाले घटनास्थल पर दौड़े। मक्खन के दोनों बेटों को सूचना दी गई। वे घर पहुंचे। इसके बाद मक्खन और सुमन को अस्पताल लेकर भागे।
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घूरपुर थाना क्षेत्र के नीबी गांव में बुधवार की शाम घरेलू कलह में पति ने चाकू से पत्नी का पेट फाड़ दिया। इसके बाद खुद के गले पर भी चाकू से वार किया। घर वाले दोनों को लेकर एसआरएन अस्पताल गए। जहां पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया। पति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। घटना शाम की है लेकिन पुलिस को देर रात सूचना मिली। बी गांव का रहने वाला मक्खन लाल (46) बाग किराये पर लेकर देखरेख करता था। परिवार में पत्नी सुमन (40) के अलावा तीन बच्चे हैं। बुधवार की शाम पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घर में उस समय बच्चे नहीं थे।

विज्ञापन

झगड़ा इतना बढ़ा कि मक्खन ने चाकू लेकर पत्नी के पेट में कई वार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद खुद का गला काटने की कोशिश की। इसके बाद गांव वाले घटनास्थल पर दौड़े। मक्खन के दोनों बेटों को सूचना दी गई। वे घर पहुंचे। इसके बाद मक्खन और सुमन को अस्पताल लेकर भागे। स्थानीय डाक्टरों ने तुरंत एसआरएन अस्पताल ले जाने को कहा। रात में दोनों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। सुमन की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। मक्खन के गले में भी गंभीर घाव थे। उसकी सांस चल रही थी। उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

पास पड़ोस वालों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि आज इतनी बड़ी बात हो जाएगी। मक्खन और सुमन के तीन बच्चों में बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद बड़ा बेटा शिवम (18) और छोटा विवेक (16) घर पर नहीं थे। मक्खन और सुमन में किस बात को लेकर तकरार हुई, यह किसी को नहीं पता। इंस्पेक्टर घूरपुर ने बताया कि घटना शाम की है, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना देर रात मिली थी। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें