फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री बोले : डीजल की कीमत बढ़ने की वजह से ही बढ़ाना पड़ा बसों का किराया

Thu, 02 Feb 2023 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी रोडवेज की बसों में किराया बढ़ोत्तरी को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बुधवार को कहा कि डीजल की कीमत बढ़ने की वजह से ही किराये में मामूली बढ़ोत्तरी करनी पड़ी। आगे किराया नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : परिवहन दयाशंकर और स्वतंत्रदेव माघ मेले में सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी रोडवेज की बसों में किराया बढ़ोत्तरी को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बुधवार को कहा कि डीजल की कीमत बढ़ने की वजह से ही किराये में मामूली बढ़ोत्तरी करनी पड़ी। आगे किराया नहीं बढ़ेगा। उन्होंने सफाई दी कि तीन वर्ष से बसों का किराया भी नहीं बढ़ा था।

विज्ञापन


यहां माघ मेला में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आए परिवहन मंत्री ने बसों के किराए में 25 पैसा प्रति किमी की बढ़ोत्तरी पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि तीन वर्ष में डीजल के दाम बढ़े हैं। पहले डीजल 60 रुपये था जो अब 90 रुपये प्रति लीटर है। इसी वजह से किराये में मामूली बढ़ोत्तरी की गई। परिवहन मंत्री ने कहा कि बसों की सुविधाएं बढ़ी हैं। जल्द ही परिवहन निगम के बेड़े में नई बसें भी शामिल होंगी।

बसों की यात्रा सुरक्षित हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि अब अगले कई वर्ष बसों का किराया न बढ़ाया जाए। इसके पूर्व परिवहन मंत्री सुबह ही लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं से मुलाकात करने के बाद वह माघ मेला के सेक्टर दो में पहुंचे। वहां उन्होंने पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्याय एवं मेंदाता दी मेडिसिटी की ओर से आयोजित हेल्थ कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

विज्ञापन

सतुआ बाबा के शिविर में पहुंचे स्वतंत्र देव और दया शंकर सिंह

माघ मेला स्थित सतुआ बाबा शिविर में बुधवार को सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वंत्रत देव सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे। दोनों ही नेताओं ने वहां काफी वक्त गुजारा। इस दौरान दोनों ने ही वहां स्वअल्पाहार भी लिया। बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह सहसों में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सतुआ बाबा के शिविर में पहुंचे। बाद में वह परिवहन मंत्री के साथ रवाना हो गए। इस दौरान तमाम भाजपा नेता एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें