फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज- वाराणसी हाईवे पर तीन गुना तक बढ़ा टोल टैक्स

Tue, 10 Nov 2020 12:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Toll Plaza - फोटो : File Photo
विज्ञापन
वाराणसी हाईवे पर आवागमन शुरू होने के साथ ही सभी प्रकार का वाहनों का टोल टैक्स तीन गुना तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वालों को थोड़ी राहत जरूर दी गई है। स्थानीय वाहन मालिकों को जहां पहले 265 रुपये टोल टैक्स देना पड़ता था, वहीं अब इसमें मात्र 10 रुपये की बढ़ोतरी कर 275 रुपये कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के मुताबिक बढ़ा हुआ टोल टैक्स तीन नवंबर से लागू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पहले फोर लेन था। लेकिन हाल ही में इसे छह लेन में परिवर्तित किया गया। छह लेन बनाए जाने का काम 2017 से ही चल रहा था। इसे दशहरा में पूरा कर आवागमन को शुरू किया गया। इसके बाद ही टोल टैक्स में बढ़ोतरी की गई।

पहले जहां कार, जीप, वैन मालिकों को 60 रुपये देने पड़ते थे, वहीं अब इन वाहनों के लिए एक तरफ का टोल टैक्स 185 रुपये कर दिया गया है। जबकि दोनों तरफ के लिए जाने और आने के लिए वाहन स्वामियों को 280 रुपये देने होंगे। इसी तरह हल्के कामर्शियल वाहनों को 300 सौ रुपये एक तरफ का और दोनों तरफ के लिए 450 रुपये टोल टैक्स देना होगा। बस और ट्रक के लिए टोल टैक्स 630 रुपये एक तरफ का निर्धारित किया गया है। दोनों तरफ के लिए वाहन स्वामियों को 945 रुपये देने पड़ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें