बदायूं के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को भी आई कॉल
शिकायत में बताया गया कि घटना के एक दिन पहले न्यायाधीश सौरभ लवानिया के निजी सचिव के मोबाइल नंबर पर बदायूं के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का फोन आया था। उन्होंने भी बताया कि किसी व्यक्ति ने खुद को न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता बताकर उनसे संपर्क करने का प्रयास किया था। उनको बताया गया कि न्यायमूर्ति की ओर से ऐसा कोई फोन नहीं किया गया था। लगातार दो दिन में दो घटनाएं सामने आने पर शिकायत दी गई है। वहीं, साइबर पुलिस अब ठग के मोबाइल फोन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।
मामला संज्ञान में आते ही साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के मोबाइल नंबर के आधार पर पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले को सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस उपायुक्त, साइबर