फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे के लिए तीन और मुंबई के लिए शुरू होंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Mon, 19 Oct 2020 02:08 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। त्योहारी सीजन में रेलवे द्वारा शुरू की जाने वाली पुणे के लिए तीन एवं मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी शनिवार को जारी कर दी गई। पुणे जाने वाली तीनों ही ट्रेन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते रवाना होंगी, जबकि लोकमान्य तिलक (मुंबई) के लिए एक स्पेशल जंक्शन एवं दूसरी छिवकी के रास्ते संचालित होगी। इसके अलावा दिल्ली के लिए भी दो अन्य स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी रेलवे द्वारा जारी की गई है। प्रयागराज जंक्शन के रास्ते पुणे के लिए जो ट्रेनें संचालित होंगी उसमें पुणे-गोरखपुर, पुणे-मंडुवाडीह एवं पुणे-दरभंगा स्पेशल है। जबकि मुंबई के लिए लोकमान्य तिलक-मंडुवाडीह, लोकमान्य- गोरखपुर एवं दिल्ली के लिए आनंद विहार-भागलपुर और नई दिल्ली-पटना सुविधा स्पेशल ट्रेन शुरू होगी।
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी
ट्रेन नंबर ट्रेन का रूट समय तारीख दिन
01115 पुणे-गोरखपुर शाम 4.00-4.20 बजे 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार
01116 गोरखपुर-पुणे रात 12.30-12.55 बजे 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक रविवार
02167 एलटीटी-मंडुवाडीह रात 11.35-11.40 बजे 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगल एवं शनि
02168 मंडुवाडीह-एलटीटी दोपहर 12.47-12.49 बजे 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगल एवं शनि
02135 पुणे-मंडुवाडीह शाम 4.00-4.20 बजे 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार
02136 मंडुवाडीह-पुणे सुबह 7.15-7.40 बजे 21 अक्तूबर से दो दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार
01033 पुणे-दरभंगा शाम 4.00-4.20 बजे 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार
01034 दरभंगा-पुणे सुबह 7.15-7.40 बजे 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार
05018 गोरखपुर-एलटीटी दोपहर 3.50-4.10 बजे 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक रोजाना
05017 एलटीटी-गोरखपुर सुबह 8.25-8.45 बजे 22 अक्तूबर से दो दिसंबर तक रोजाना
84406 आनंद विहार-भागलपुर रात 3.30-3.35 बजे 23 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार
84405 भागलपुर-आनंद विहार सुबह 5.55-6.00 बजे 24 अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार, मंगलवार
84414 नई दिल्ली-पटना रात 1.40-1.45 बजे 20 अक्तूबर से 29 नवंबर तक शुक्र, रवि एवं मंगलवार
84413 पटना-नई दिल्ली शाम 6.40-6.45 बजे 21 अक्तूबर से 30 नवंबर तक शनि, सोम एवं बुधवार
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें