सुहास। कोरांव थाना क्षेत्र के नन्हे चौराहे के पास दो बाइकों की भिड़ंत में अधिवक्ता सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
रामचंद्र तिवारी व रामकिशन यादव निवासी ग्राम दर्शनी कटरा रविवार दोपहर घर से तीन बजे के करीब बाइक से निमंत्रण के लिए बेलवनिया गांव जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे लवकुश कुमार सिंह निवासी ग्राम बरनपुर ने तेज रफ्तार में गाड़ी मोड़ दी। जहां दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। इससे हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी के डॉ. अखिलेश शुक्ला ने बताया कि लवकुश सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।