करछना। क्षेत्र के पडोखरा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास अरूणेक्षण राम त्रिपाठी महाराज ने विदुर चरित्र और शिव विवाह का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हमें धर्म के प्रति सजग रहना चाहिए। धर्म की रक्षा करने से धर्म हमारी रक्षा करता है। धर्म पर चलने वाले को भगवान जल्दी मिल जाते हैं।