फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Prayagraj : बेकाबू डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, भाई-बहन और मां की मौत

Sat, 03 Dec 2022 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज के पीपलगांव में शुक्रवार देर रात हुए हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें भाई-बहन और मां शामिल हैं। तीनों एक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज के पीपलगांव में शुक्रवार देर रात हुए हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें भाई-बहन और मां शामिल हैं। तीनों एक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी पीपल गांव चौकी के पास यह हादसा हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक भाग निकला।मृतकों में साधना (40), उसका बेटा दिव्यम तिवारी (18) और बेटी ज्योति (17) शामिल हैं।

विज्ञापन



वह मूल रूप से करेली के फुलवा, करेला के रहने वाले थे। मौजूदा समय में परिवार कालिंदीपुरम में जागृति विहार में रहता था। शुक्रवार रात 12 बजे के करीब तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर पिपरी के मकनपुर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।


अभी वह पीपल गांव चौकी के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर जा गिरे, जिसके बाद डंपर उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर धूमनगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें