फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया दिलीप मिश्रा के तीन गुर्गों पर शिकंजा, लगा गैंगस्टर 

Thu, 08 Jul 2021 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • डी-44 गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं तीनों, पुलिस ने शुरू की तलाश
विज्ञापन
prayagraj news: Dilip Mishra - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया दिलीप मिश्रा के बाद पुलिस ने अब उसके गुर्गों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत उसके गिरोह के तीन सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि तीनों दिलीप के सभी अवैध धंधों का संचालन करते थे। जिनका लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है। यह दिलीप के साथ भी गंभीर मामलों में सहअभियुक्त हैं। 
विज्ञापन


दिलीप के जिन तीन गुर्गों पर गैंगस्टर लगाया गया है, उनमें रवि उर्फ ठाकुर कोल पुत्र लल्लन कोल, सूबेदार कोल व मौजीलाल कोल शामिल हैं। तीनों औद्योगिक क्षेत्र के उसी लवायन कला गांव के रहने वाले हैं, जहां का दिलीप निवासी है। पुलिस का दावा है कि तीनों दिलीप के कच्ची शराब, हत्या, फिरौती, रंगदारी जैसे धंधों को संचालित करते थे।  कुछ समय पहले ही इनका नाम दिलीप के डी-44 गैंग में जोड़ा गया था।

रवि पर कुल 22, सूबेदार पर नौ और मौजीलाल पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, आम्र्स एक्ट व आबकारी एक्ट के मामले शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि रवि 2009 में लवायन गांव में ही हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में दिलीप मिश्रा के साथ नामजद था। इस मामले में उसके खिलाफ गैंगस्टर पहले भी बन चुका है। वारदात में तीन लोगों को तडक़े बम व गोलियों से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें