फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद पर हमले में तीन गिरफ्तार,भेजे गए जेल

विज्ञापन
Three arrested in BJP corporator attack case. - फोटो : AU
विज्ञापन
प्रयागराज। धूमनगंज के गढ़वा में वार्ड नंबर चार के भाजपा पार्षद शिवकुमार(30) पर बम-गोलियों से हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें नरेश, सुनील उर्फ गोलई व रवि शामिल हैं। उधर नामजद आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। उनकी तलाश में प्रतापगढ़ गई टीम बैरंग लौट आई है।
विज्ञापन

महिला ग्राम कॉलेज, गढ़वा निवासी शिवकुमार वार्ड नंबर चार जयंतीपुर के पार्षद हैं। पांच जुलाई की रात 8.30 बजे के करीब उन पर घर के पास ही बम-गोलियों से हमला किया गया था। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए जिनका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। मामले में महिला हिस्ट्रीशीटर मुुंडी पासी उर्फ सुनीता व सुनील के अलावा रोहित, आशीष, त्रिलोकी व राजेश यादव को नामजद किया गया। रविवार को इस मामले में तीन आरोपियों नरेश, सुनील व रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि तीनों को गढ़वा से ही गिरफ्तार किया गया। नरेश वर्तमान में केबल टीवी का काम करता है लेकिन उस पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उधर सुनील उर्फ गोलई व रवि नामजद आरोपी मुंडी पासी के लिए काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों की घटनास्थल पर मौजूदगी पाई गई है। तीनों से पूछताछ की गई लेकिन नामजद आरोपियों के बारे में वह कुछ खास नहीं बता सके। उधर आरेापिायें की तलाश में प्रतापगढ़ गई टीम बैरंग लौट आई है। वहां टीम ने मानधाता में कई स्थानों पर छापेमारी की लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद पुलिस की एक टीम कौशाम्बी जनपद के लिए भी रवाना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें