फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

eid ul adha : ईद-उल-अजहा पर खुदा की बारगाह में अमन के लिए उठे हजारों हाथ

Sun, 10 Jul 2022 11:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ईदगाह समेत शहर ही सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज सुबह सात से लेकर 10:30 बजे तक अदा की गई। इस दौरान शांति और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : ईद उल अजहा पर एक दूसरे को मुबारकबाद दी गई। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-अजहा पर रविवार को ईदगाह समेत शहर की मस्जिदों में मुसलमानों ने विशेष नमाज अदा कर मुल्क की खुशहाली और अमन के लिए दुआ की। इस दौरान सिर झुकाकर सजदा किया गया। ईदगाह में नमाजियों की खचाखच भीड़ से जगह नहीं बची। इस दौरान नमाज के बाद खुदा की बारगाह में अमन के लिए एक साथ हजारों हाथ उठे। इसके बाद मुसलमानों ने घर-घर में खुदा की राह में कुर्बानी कराई। कुर्बानी तीन दिन तक चलेगी। 

विज्ञापन



ईदगाह समेत शहर ही सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज सुबह सात से लेकर 10:30 बजे तक अदा की गई। इस दौरान शांति और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। इस दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक नए नए परिधानों में गले मिलकर एक-दूसरे को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद पेश की। हजरत इब्राहीम और हजरत इस्माइल की सुन्नत पर अमल करते हुए घरों में जहां बकरों, भेड़ों और दुम्बों को राहे खुदा में कुर्बान किया गया। वहीं बड़े जानवरों की कुर्बानी निर्धारित जगहों पर की गई।

Prayagraj News : ईद उल अजहा पर नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
चौक जामा मस्जिद में दो बार जमात का इंतेजाम किया गया, ताकि सड़कों पर नमाज अदा न करने के निर्देश का पालन हो सके। वहीं चक शिया जामा मस्जिद में इमाम-ए-जुमा वल जमात सैयद हसन रजा जैदी, तो शाह वसीउल्लाह मस्जिद में मौलाना अहमद मकीन की कयादत में हजारों लोगों ने सजदा-ए-माबूद में सिर झुकाया। दायरा शाह अजमल की खानकाह मस्जिद में मौलाना शमशेर आजम की इमामत में नमाज अदा की गई।


मस्जिद काजी साहब बख्शी बाजार में मौलाना सैय्यद शजान हैदर रिजवी की कयादत में नमाज-ए-ईदुल अजहा अदा की गई। करैली वीआईपी कालोनी में हौजा इलमिया जमीयतुल अब्बास में मौलाना कल्बे अब्बास की कयादत में नमाज अदा की गई। मस्जिद गदा हुसैन, मस्जिद इमाम हुसैन, मस्जिद मौला अली, मस्जिद अबुबकर, मस्जिद-ए- मोहम्मदी, मस्जिद बीबी खदीजा सहित सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में तय समय पर नमाज शांति और सद्भाव के साथ अदा की गई।
विज्ञापन

Prayagraj News : ईद उल अजहा पर एक दूसरे को मुबारकबाद दी गई। - फोटो : अमर उजाला।
इंतजामियां कमेटियों ने अदा किया प्रशासन का शुक्रिया
बकरीद पर ईदगाह समेत जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाज के वक्त चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए इंतजामियां कमेटियों ने प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। उम्मुल बनीन सोसाइटी के महासचिव सैयद मोहम्मद अस्करी, शिया सुन्नी इत्तेहाद कमेटी के किताब अली, हसनी हुसैनी फाउंडेशन के सरबराह वजीर खां, समाजसेवी शाहिद प्रधान ने ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्वक होने पर प्रशासन के प्रति आभार जताया।


दो साल बाद ईदगाह पर गले मिलकर मुबारकबाद देने का चला सिलसिला
ईदगाह पर नमाज के बाद कुर्बानी के मायने बताए गए। नमाज के बाद लोगों ने एक -दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद भी दी। कोरोना संक्रमण की वजह से दो साल बाद इस बार ईदगाह पर गले मिलने और पर्व की मुबारक बाद देने का सिलसिला चलता रहा। राजनीतिक दलों के नेताओं और अफसरों ने भी ईदगाह पर पहुंचकर मुबारकबाद दी। बच्चों में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें