फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हंडिया में नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में जख्मी तीसरे व्यक्ति की भी हुई मौत

Mon, 07 Nov 2022 07:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इनोवा कार में संजय गुप्ता (45) पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता, सौरभ उर्फ सोनू गुप्ता (45) पुत्र गोपाल चंद गुप्ता, ड्राइवर हरेंद्र गर्भ सभी निवासी फिरंगीपारा, कोटा बिलासपुर, छत्तीसगढ़ सवार थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : हादसे की फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया के चकमदा गांव के पास रविवार की शाम प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर इनोवा कार और ट्रक में हुई भिड़ंत में जख्मी तीसरे व्यक्ति की सोमवार को उपचार के दौरान एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर घर रवाना हो गए। हादसे में दो लोगों की मौत रविवार को ही हो गई थी। जख्मी एक व्यक्ति का उपचार अभी अस्पताल में चल रहा है। कार सवार संगम में अस्थि विसर्जन कर वाराणसी लौट रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन



इनोवा कार में संजय गुप्ता (45) पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता, सौरभ उर्फ सोनू गुप्ता (45) पुत्र गोपाल चंद गुप्ता, ड्राइवर हरेंद्र गर्ग सभी निवासी फिरंगीपारा, कोटा बिलासपुर, छत्तीसगढ़ सवार थे। उनके साथ बिलासपुर के ही चकरभाटा का रहने वाला पुरोहित श्याम दीक्षित भी था। संजय के भाई संजीव गुप्ता की पिछले दिनों मौत हो गई थी। उनकी अस्थियों को विसर्जित करने के लिए सभी रविवार को प्रयागराज आए थे।

विज्ञापन

संगम में अस्थियां विसर्जन के बाद सभी इनोवा से वाराणसी लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे हंडिया में चकमदा गांव के सामने पहुंचने पर इनोवा सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। घटना में इनोवा कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


सभी को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां श्याम व सौरभ को मृत घोषित कर दिया गया। इसी बीच उपचार के दौरान सोमवार को संजय गुप्ता की भी मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए। हादसे में तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें