Prayagraj News : सड़क चौड़ीकरण लिए मकान पर लगाए गए निशान।
- फोटो : अमर उजाला।
लाल निशान लगने के बाद लाला लाजपत राय मार्ग पर बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। वह अपने भवनों को बचाने के लिए एडी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। फिलहाल इस सड़क के सिक्स लेन विस्तार की जद में स्टेनली रोड चौराहे के पास स्थित तीन शराब की दुकानों के अलावा डॉ. शारदा चंद्रा का क्लीनिक भी है। इसके अलावा डॉ. आरपी गुप्ता का नर्सिंग होम, नासी का कार्यालय, माथुर वैश्य धर्मशाला समेत कई मकान और अस्पतालों के हिस्से को चिह्नित किया गया है। एनएचएआई के अफसरों ने लाला लाजपत राय को सिक्स लेन बनाने के लिए कुछ मकानों पर लाल निशान लगाए जाने की पुष्टि की।
मंडलायुक्त कार्यालय को जाने वाले लाला लाजपत मार्ग को त्रिपाठी चौराहे तक सिक्स लेन बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो गया है। सेतु परियोजना के तहत ही इस सड़क को सिक्स लेन बनाया जाएगा। - नुसरुतुल्लाह, परियोजना निदेशक-एनएचएआई।