फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर शो : आज से आठ अक्तूबर तक 76 विमानों की नहीं होगी आवाजाही, यह सभी विमान इंडिगो के

Mon, 02 Oct 2023 03:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भारतीय वायुसेना का 91वां स्थापना दिवस इस बार प्रयागराज में मनाया जा रहा है। यहां एयर शो का रिहर्सल छह को होगा, जबकि मुख्य आयोजन आठ अक्तूबर हो होना है। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि वायुसेना ने नहीं की है।
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर संगमनगरी में आयोजित एयर शो की वजह से दो से आठ अक्तूबर तक प्रयागराज एयरपोर्ट पर 76 विमानों की आवाजाही नहीं होगी। यह सभी विमान इंडिगो के हैं। सप्ताहभर इंडिगो की रायपुर, देहरादून, लखनऊ एवं इंदौर उड़ान दोनों ओर से निरस्त रहेगी।

विज्ञापन


दरअसल, भारतीय वायुसेना का 91वां स्थापना दिवस इस बार प्रयागराज में मनाया जा रहा है। यहां एयर शो का रिहर्सल छह को होगा, जबकि मुख्य आयोजन आठ अक्तूबर हो होना है। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि वायुसेना ने नहीं की है।
 

कई लड़ाकू विमानों की होन है आवाजाही 
 

एयर शो की तैयारियों को लेकर यहां तमाम लड़ाकू विमानों एवं सेना के हेलीकॉप्टरों की आवाजाही होनी है। कुछ विमान दूसरे एयरबेस से बमरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय पहुंच भी चुके हैं। दो अक्तूबर से इन विमानों का संभावित अभ्यास भी शुरू हो सकता है। इसी वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट आने एवं यहां से जाने वाले 76 विमान एक सप्ताह के लिए निरस्त हो रहे हैं। दो से आठ अक्तूबर की अवधि में सिर्फ भुवेनश्वर, दिल्ली और मुंबई उड़ान ही हर रोज संचालित होंगी।

विज्ञापन


इस अवधि में देहरादून, इंदौर, रायपुर, लखनऊ उड़ान लगातार सात दिन निरस्त रहेगी। प्रयागराज-बंगलूरू सेवा भी तीन, पांच और आठ अक्तूबर को निरस्त रहेगी, जबकि प्रयागराज-भोपाल फ्लाइट का संचालन दोनों ओर से तीन, पांच व सात अक्तूबर को नहीं होगा। वहीं, एलाइंस एयर की दिल्ली और बिलासपुर उड़ान का संचालन होता रहेगा। हालांकि, यह दोनों विमान तकरीबन एक घंटे तक विलंबित हो सकते हैं।

एयर फोर्स ने परखीं तैयारियां, किले पर कंट्रोल रूम

आठ अक्तूबर को होने वाले एयर शो के लिए संगम क्षेत्र संवरने लगा है। बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी के शामिल होने की संभावना के मद्देनजर सेना और प्रशासन की ओर से चुस्त इंतजाम किए जा रहे हैं। वायु सेना के जवानों ने रविवार को तैयारियों का जायजा लिया।

किला से लेकर वीआईपी घाट वाले एरिया की बैरिकेडिंग के साथ ही वहां वीआईपी आगमन के मद्देनजर व्यवस्था को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है। एयर शो के दौरान विभागों और अफसरों से समन्वय के लिए किले के ऊपर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया। वहां से विभागवार अफसरों के साथ समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।
किले में अस्थाई अस्पताल भी

प्रयागराज। राष्ट्रपति और रक्षामंत्री के आगमन के मद्देनजर किला स्थित सेना के आयुध डिपो में अस्थाई अस्पताल भी बनाया जा रहा है। इसमें आईसीयू वार्ड के साथ ही आकस्मिक चिकित्सा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एयर शो के लिए 1000 स्कूली बच्चे जाएंगे वायु सेना स्टेशन
 
संगम नगरी में होने वाले एयर शो को लेकर शहरियों में भी उत्सुकता बनी हुई है। आठ अक्तूबर को होने वाले एयर शो की तैयारियों में एयर फोर्स कर्मियों के साथ ही सरकारी अमला भी जुटा हुआ है। संगम स्थित आयोजन स्थल पर भी तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में छह अक्तूबर को बमरौली एयरफोर्स स्टेशन पर फुलड्रेस रिर्हसल होना है। इस आयोजन में एक हजार स्कूली बच्चे शामिल होंगे। इसके लिए शहर के विभिन्न स्कूलों को पहले से निर्देश जारी कर दिया गया है। डीआईओएस पीएन सिंह ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज से 500, सीएवी इंटर कॉलेज से 300, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज और कर्नलगंज इंटर कॉलेज से 100-100 बच्चों को ले जाने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें