फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : भव्य महाकुंभ के आयोजन में नहीं होनी चाहिए कोई कमी, प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने की समीक्षा

Fri, 24 Mar 2023 08:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

समीक्षा के दौरान यूपीपीसीएल, यूपीसिडको, यूपीआरएनएन की 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली कई परियोजनों की प्रगति धीमी पाई गई। अफसरों ने बताया कि 25 में से सिर्फ पांच का काम पूरा होने की स्थिति में है।
विज्ञापन
Prayagraj News : सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभारी एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने महाकुंभ-2025 को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की। इसके लिए उन्होंने सभी अफसरों से पूरे मनोयोग से जुटने की बात कही। समीक्षा बैठक में कई निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। साथ ही डीएम को सभी निर्माण इकाइयों संग बैठककर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन 2019 से भी भव्य होना है। इसमें किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने महाकुंभ के प्रस्तावाें एवं उसकी प्रगति की भी समीक्षा की। साथ ही गुणवत्तापूर्ण एवं तेजी से काम कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Prayagraj News : प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव ने योजनाओं की समीक्षा की। - फोटो : अमर उजाला।

समीक्षा के दौरान यूपीपीसीएल, यूपीसिडको, यूपीआरएनएन की 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली कई परियोजनों की प्रगति धीमी पाई गई। अफसरों ने बताया कि 25 में से सिर्फ पांच का काम पूरा होने की स्थिति में है। इस पर मंत्री ने डीएम को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। मंत्री ने बेगम बाजार, बक्शी बांध, टोंस नदी, सूबेदारगंज में बनाए जा रहे फ्लाईओवर की जानकारी ली।


कहा कि गतिरोध दूर करके इनके निर्माण कार्य जल्द पूरेे किए जाएं। मंत्री ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने, सभी निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने, सभी नालों को टैप्ड करने, जर्जर तारों एवं खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने, गोवंश आश्रय स्थलों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने, पौधरोपण अभियान को गति देते हुए छोटे-छोटे वन तैयार करने समेत अनेक निर्देश दिए।

Prayagraj News : प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने योजनाओं के लाभ का प्रमाण पत्र दिया। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि सभी पात्रों तक इनका लाभ पहुंचे। मंत्री शनिवार को भी शहर में रहेेंगे और प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीके सिंह, विधायक प्रवीण पटेल, हर्षवर्धन पटेल, वाचस्पति, गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी निर्मला पासवान, सुरेंद्र चौधरी, डीएम संजय कुमार खत्री समेत अनेक अफसर एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Prayagraj News : प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सफाईकर्मी के घर किया भोजन। - फोटो : अमर उजाला।

प्रभारी मंत्री ने सफाई कर्मचारी के घर खाया खाना

प्रभारी मंत्री ने फतेहपुर बिछआ मलिन बस्ती में सफाई कर्मचारी समीर के आवास पर सहभोज किया। कर्मचारी को बृहस्पतिवार की रात में सहभोज के बारे में जानकारी दी गई थी। समीर ने मंत्री के लिए पनीर के साथ मिक्स वेज, पूड़ी, चावल एवं खीर बनवाई थी। सहभोज के बाद मंत्री ने बस्ती का भ्रमण भी किया। उन्होंने पुष्पा देवी, नीलम देवी, सोना देवी, विमला एवं पप्पू सोनकर को आवास तथा विजय लक्ष्मी, मंजू, संगीता देवी, उत्तम सिंह को स्वनिधि योजना के तहत ऋण स्वीकृति के प्रमाण पत्र दिए। सहायता समूहों को भी फंड स्वीकृति के प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान विधायकों एवं डीएम के अलावा नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग, परियोजना अधिकारी वर्तिका सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

योगी सरकार में है कानून का राज, अपराधी लगा रहे सुरक्षा की गुहार

प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की तारीफ की। कहा कि प्रदेश का हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। मीडिया से मुखातिब मंत्री ने मुख्तार अंसारी एवं अतीक अहमद का सीधे तौर पर तो नाम नहीं लिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि योगी सरकार में कानून का राज है। अपराधी अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें