फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को खेत में मारा, शव फेंका हाईवे पर

Thu, 23 Mar 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
उतरांव इलाके में मंगलवार रात बिजली के सामानों की दुकान चलाने वाले कृष्ण कुमार पटेल उर्फ मनोज (28) की खेत में हत्या के बाद लाश फोरलेन हाइवे पर फेंक दी गई। वह शाम को घर से निकला तो लौटा नहीं। भोर में शव देख पुलिस ने घर में बताया तो परिजन वहां पहुंचे। पुलिस पहले इसे हादसा मान रही थी लेकिन खेत में खून, चश्मा और दुपट्टा मिलने पर पूरा केस पलट गया। एक युवती के खिलाफ केस लिखकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


सराय आलम गांव निवासी राधेश्याम मौर्य के दो पुत्रों में छोटे मनोज पटेल ने दमगढ़ा में बिजली उपकरणों और रिपेयरिंग की दुकान खोल रखी थी। उसका ब्याह चार साल पहले बहरिया के गमरहटा गांव में हुआ था लेकिन पत्नी से उसकी पटरी नहीं बैठी। कुछ समय बाद दोनों में अलगाव हो गया। पिछले साल मनोज ने अपने ही गांव की एक लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली थी। मगर लड़की की मां को उन दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था। पिछले हफ्ते उसने बेटी का ब्याह दूसरे गांव में किसी और युवक से करा दिया। मनोज को तीन दिन पहले उस लड़की ने ही फोन किया और इस बारे में बताया था।

परिवार के लोगों के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब चह भजे वह घर से यह बताकर निकला कि बर्थडे पार्टी में जा रहा है। वह वारी भीट गांव में डॉक्टर गुलाब के मेडिकल स्टोर पर जाकर करीब ढाई घंटे तक बैठा रहा। डॉक्टर के मुताबिक, रात लगभग नौ बजे मनोज बाइक पर जाने लगा तो उन्होंने पूछा कि जरूरी हो तो वह खुद भी साथ चल सकते हैं। मगर मनोज ने मना किया और बाइक पर वहां से चला गया। फिर वह रात में घर नहीं लौटा। परिजन परेशान रहे। भोर में लगभग चार बजे बालू लादकर जा रहे ट्रैक्टर के ड्राइवर ने बलीपुर गांव के सामने फोरलेन हाईवे की सर्विस रोड पर मनोज की लाश और बाइक देखी तो नीबी थरिया गांव के भट्ठा मालिक को बताया। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली तो मनोज के घरवालों को खबर दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे। फिर शव और बाइक उठाकर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पहले तो इसे हादसा करार दिया लेकिन बाइक पर एक खरोंच तक नहीं होने से लोग संशकित थे। उसी दौरान खबर मिली कि नीबी थरिया गांव में ईट भट्ठे के पास खेत में खून के धब्बे हैं। पुलिस के साथ मनोज के परिजन वहां पहुंचे तो चश्मा और नीला दुपट्टा भी मिला। परिजनों ने पहचाना कि चश्मा तो मनोज का है। ऐसे में यह घटना दुर्घटना से कत्ल में तब्दील हो गई। शक है कि मनोज खेत में उस स्थान पर किसी लड़की से मिलने आया था तभी हमला किया गया। सिर पर किसी भारी औजार से प्रहार कर उसे मार डाला गया। फिर बाइक समेत शव को फोरलेन हाईवे पर फेंक दिया गया। शक है कि कत्ल के पीछे किसी लड़की से अवैध रिश्ता है। पुलिस जांच कर रही है कि यह वही लड़की सुषमा तो नहीं जिससे पहले मनोज का रिश्ता था मगर मां उसका ब्याह जबरन दूसरे युवक से करा दिया था। मनोज के पिता राधेश्याम ने सुषमा पर ही कत्ल का आरोप लगाते हुए उतरांव थाने में तहरीर दी तो केस लिखा गया है। पुलिस अब सुषमा से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें