फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी गिरामी हुए धड़ाम, गुमनाम ने लगाई छलांग

Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
यूपी बोर्ड र‌िजल्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के बहु प्रतीक्षित परिणाम में शहर के नामी-गिरामी स्कूलों को अपेक्षा के अनुरूप स्थान नहीं मिला तो शहर के दूर-दराज इलाके के स्कूलों ने मेरिट में जगह बनाकर सबको चौंकाने का काम किया है। जिले के परीक्षाफल में हमेशा से अच्छा प्रदर्शन करने वाले बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी, ज्वाला देवी विद्या मंदिर सिविल लाइंस,माधव ज्ञान केेंद्र नैनी, एसबीएमआईसी नैनी के छात्र-छात्राओं ने जहां विद्यालय का मान बढ़ाया, वहीं कई नए विद्यालयों ने मेरिट में जगह बनाकर सबको चौंकाया है।
विज्ञापन


शहर से जुड़े नैनी क्षेत्र के कई गुमनाम स्कूलों के बच्चों ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले की मेरिट में जगह बनाई तो शहर से 65 किमी दूर कोरांव के सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो की चार छात्राओं ने इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल जिले की मेरिट में स्थान बनाकर  जिले में मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है। नैनी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 12 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट और पांच हाईस्कूल की मेरिट में आए हैं।

नैनी के सरस्वती विद्या मंदिर ने जिले में लगातार तीन वर्ष 2013, 2014 और 2015 में इतनी बड़ी संख्या में टॉपर दिए हैं। बाल भारती इंटर कॉलेज नैनी के छात्र कुलदीप मिश्र ने जिले में पहली रैंक लाकर सभी को चौंकाया। इसी के साथ सीएवी इंटर के छात्र ने मेरिट में जगह बनाकर पहली बार विद्यालय का मान बढ़ाया है। बीते वर्षों में अच्छा रिजल्ट देने वाले विद्यालयों शिव चरण दास कन्न्हैया लाल, रानी रेवतीदेवी इंटर कॉलेज, सीएवी, जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज जैसे कई नामी स्कूलों के हाथ निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें