फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विजय मिश्र पर रेप का का केस दर्ज कराने वाली छात्रा ने दी आत्महत्या की चेतावनी, वीडियो वायरल

Fri, 20 Aug 2021 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वायरल वीडियो में युवती ने आरोप लगाया कि भदोही के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र ने न सिर्फ रेप किया बल्कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी कराया। एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद पुलिस हीलाहवाली कर रही है।
विज्ञापन
prayagraj news : विजय मिश्र, विधायक, जानपुर, भदोही - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की धमकी दी है। बृहस्पतिवार रात एक वीडियो जारी कर न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए पीड़िता ने कहा कि पुलिस व विधायक के गुर्गे उसके परिवार को टार्चर कर रहे हैं। उसका भाई आज तक मुंबई नहीं गया, लेकिन उस पर वहां मुकदमा दर्ज कराया गया है। वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन


विधायक विजय मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र और नाती ज्योति मिश्र पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली वाराणसी की गायिका ने 19 अगस्त को वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि विधायक ने तो उससे दुष्कर्म किया ही था सामूहिक दुष्कर्म भी कराया था। साथ ही धमकी दी थी कि मैं बाहुबली हूं। मैंने कई लोगों पर फर्जी केस कराए हैं।

यदि तुम मेरा नाम लोगी तो मैं तुम्हें और तुम्हारे परिवारवालों को जान से मरवा दूंगा। कहा कि विजय मिश्रा के जेल जाने पर मुझमें हिम्मत आई कि मुझे कानून इंसाफ देगा। कहा कि एफआईआर दर्ज कराने के कई महीने बीतने के बाद भी इंसाफ नहीं मिला। विधायक पुलिस व गुर्गों को भेज कर मेरे परिवार का उत्पीड़न करा रहा है। मैने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। मुझे जल्द न्याय न मिला तो मैं आत्मदाह कर लूंगी। 
विज्ञापन


बताते चलें कि रिश्तेदार की फर्म और घर कब्जाने के मामले में विधायक पर जुलाई 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ था। 14 अगस्त 2020 को विधायक को एमपी के आगर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 17 अक्तूबर 2020 को उनके खिलाफ वाराणसी की युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल विधायक आगरा जेल में बंद हैं जबकि उनका बेटा फरार चल रहा है। नाती ज्योति मिश्र को हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें