फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बह रही विकास की धारा, गुंडाराज का हुआ अंत

Mon, 19 Jul 2021 11:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • भाजपा कार्यालय में हुई परिचय बैठक में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से मिले एमएलसी एके शर्मा 
विज्ञापन
एमएलसी एके शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी एवं एमएलसी एके शर्मा ने सोमवार को कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। देश आजाद होने के बाद लंबे समय पर सत्ता पर कांग्रेस काबिज रही, लेकिन देश के अंदर वह लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा सकी, उसे अब मोदी सरकार पूरा कर रही है। प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की धारा बह रही है और गुंडाराज का अंत हुआ है। एके शर्मा ने यह बातें भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन


 उन्होंने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर का कि वर्ष 2022 का लक्ष्य हमारे लिए मछली की आंख के जैसा है, उसे हम सभी को भेदना है। भाजपा नेताओं के साथ हुई परिचय बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, गंगापार अध्यक्ष अश्वनी दुबे, यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती, विधायक  हर्षवर्धन बाजपेई, कमलेश कुमार, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, दिलीप चतुर्वेदी, राजेश केसरवानी, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें