फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब : रेलवे पटरी पर छाता लेकर सो रहे अधेड़ को ट्रेन रोककर पायलट ने जगाया, वीडियो वायरल

Sat, 24 Aug 2024 01:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज से मऊआइमा होते हुए प्रतापगढ़ की ओर जा रही एक ट्रेन जब मऊआइमा रेलवे क्रासिंग के पास से गुजरी और फ्लाइओवर ब्रिज के निकट पहुंची तो चालक ने देखा कि एक व्यक्ति छाता लेकर पटरी पर लेटा है। चालक ने मानवता दिखाते हुए ट्रेन रोक दी और उसे उठाकर फटाफट भगाया गया।
विज्ञापन
रेल पटरी पर सोने का फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे पटरी पर छाता लगा कर सो रहे अधेड़ को देखकर लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। अधेड़ को पटरी से उठाने के बाद पायलट ने ट्रेन आगे बढ़ाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन






विज्ञापन




 

प्रयागराज से मऊआइमा होते हुए प्रतापगढ़ की ओर जा रही एक ट्रेन जब मऊआइमा रेलवे क्रासिंग के पास से गुजरी और फ्लाइओवर ब्रिज के निकट पहुंची तो चालक ने देखा कि एक व्यक्ति छाता लेकर पटरी पर लेटा है। चालक ने मानवता दिखाते हुए ट्रेन रोक दी और उसे उठाकर फटाफट भगाया गया। इसके बाद ट्रेन को प्रयागराज के लिए रवाना हुई। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। मऊआइमा रेलवे स्टेशन अधीक्षक वीके चौरसिया ने बताया कि इस तरह ट्रेन रोके जाने की सूचना किसी पायलट के जरिए अभी तक उन्हें नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें