फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार पड़ी कमजोर

Mon, 02 Aug 2021 10:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • अब एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहीं दोनों नदियां
विज्ञापन
prayagraj news : गंगा का जलस्तर। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा और यमुना के जलस्तर में हो रही वृद्धि सोमवार को कमजोर पड़ गई। अब दोनों ही नदियां एक-एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही हैं। हालांकि, छतनाग में जलस्तर की वृद्धि डेढ़ गुना अधिक है लेकिन शनिवार और रविवार के मुकाबले यह चार गुना कम हो गई है। इन दो दिनों में दोनों नदियां चार सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहीं थीं। 
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 68.11 मीटर, छतनाग में 79.20 मीटर और नैनी में 79.71 मीटर रिकार्ड किया गया है। हालांकि, यह अभी खतरे के निशान से बहुत नीचे है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटों में 0.44 मीटर, छतनाग में 0.76 मीटर और छतनाग में 0.83 मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है।

सोमवार को दोनों नदियों के जलस्तर के बढ़ने की रफ्तार कम हुई है। दोनों ही नदियां एक-एक सेमी की रफ्तार से बढ़ रही हैं। जबकि, छतनाग में यह बढ़ोत्तरी थोड़ी ज्यादा हुई है। छतनाग में गंगा ढाई सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं। सिंचाई विभाग के अफसरों के मुताबिक जलस्तर में भारी बढ़ोत्तरी होने से गंगा का पूरा कछारी इलाका जलमग्न है। दारागंज, झूंसी सहित आसपास के इलाकों में कटान हो रही है। हालांकि, इससे अभी कोई खतरे की बात नहीं कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें